विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आप सीनियर सिटीजन हैं; आपको कोई परेशानी है तो काल करें 14567 नंबर पर... तत्काल मिलेगी मदद

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 02 Oct 2026 06:00 AM (IST)

मेरठ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कृष्णा सैनिक पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां वृद्धजनों को कपड़े, भोजन और दवाइयां वितरित की गईं।

खेड़ा बलरामपुर स्थित जिला सैनिक पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि कपिल मुखिया। सौ. सूचना विभाग

खेड़ा बलरामपुर स्थित जिला सैनिक पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि कपिल मुखिया। सौ. सूचना विभाग

HighLights

  1. कृष्णा सैनिक पब्लिक स्कूल, खेड़ा बलरामपुर में वृद्धजन दिवस कार्यक्रम।

  2. वृद्धजनों को कपड़े, भोजन, दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं।

  3. सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन 14567 का प्रचार, तत्काल मदद का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, मेरठ। एक अक्टूबर को हर साल की भांति इस साल भी अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। खेड़ा बलरामपुर के कृष्णा सैनिक पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध लोगों को कपड़े, भोजन, दवाईयां निश्शुल्क वितरित की गई। साथ ही 14567 नंबर का प्रचार प्रसार किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि यदि किसी सीनियर सिटीजन को परेशानी है, तो वह इस नंबर पर फोन करके मदद मांग सकते हैं। उन्हें तत्काल मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेरठ विकास खंड के ब्लाक प्रमुख कपिल मुखिया रहे। उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वालों को कपड़े, फल, मिठाई आदि सामान वितरित किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, वरिष्ठ नागरिक नीति एवं उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम खेड़ा बलरामपुर एके कौशिक सदस्य वृद्धाश्रम समिति, नासिर अहमद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतोष कुमार वृद्धाश्रम प्रबंधक समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। 60 वर्ष के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो वृद्धाश्रम में रहने के इच्छुक हैं, वे निश्शुल्क वृद्धाश्रम में रह सकते हैं, वहां सभी प्रकार की सुविधाएं मिलती है।