विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज अवकाश, बारिश की चेतावनी

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 26 Sep 2026 05:05 AM (IST)

मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी के मद्देनजर मेरठ में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद कर दिए ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. आसपास के जनपदों में तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना।

  2. मौसम विभाग ने बिजनौर में आरेंज अलर्ट जारी किया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मौसम विभाग की ओर से मिली चेतावनी को देखते हुए शनिवार 26 सितंबर को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस क्रम में जिलाधिकारी डा. विजय कुमार सिंह की अनुमति से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने जिले के कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआइएससीई सहित समस्त इंटर कालेज तक के विद्यालयों में अवकाश कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने यह निर्णय आसपास के जिला प्रशासनों की ओर से शनिवार को किए गए अवकाश को देखते हुए किया है।

जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया क‍ि जनपद मेरठ के आसपास के जनपदों में तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने मेरठ से सटे बिजनौर में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बरेली, रामपुर, मुरादाबाद को रेड जोन में रखा है। आसपास के जनपदों में अत्यधिक बारिश की संभावना है, इसलिए मेरठ में भी सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सतर्क रहें।

सहारनपुर में आपात टीमें अलर्ट

सहारनपुर : मौसम विभाग की ओर से सहारनपुर में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, तेज वर्षा आने की प्रबल संभावना जताई गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल ने विभागों को जनता की जान-माल की रक्षा के लिए सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपात टीमों को अलर्ट पर रहने को कहा है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जनपद के समस्त जर्जर भवनों, दीवारों, होर्डिंग्स, विद्युत पोल एवं अन्य असुरक्षित संरचनाओं का चिह्नीकरण कर जरूरी सुरक्षा उपाय कराने के निर्देश दिए। साथ ही आंधी एव तूफान आने की सम्भावना के चलते कमजोर और सूखे पेड़ों को उसे चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।