विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 अक्टूबर को नर्सरी से कक्षा-12 तक के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, स्कूल खुला तो होगी कड़ी कार्रवाई

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 23 Oct 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

मेरठ में 23 अक्टूबर को खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव के कारण नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 23 अक्टूबर को मेरठ जनपद में सभी स्कूल बंद रहेंगे।

  2. खंड स्नातक व शिक्षक चुनाव के कारण अवकाश घोषित।

  3. आदेश न मानने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

मेरठ। खंड स्नातक और खंड शिक्षक चुनाव को लेकर शुक्रवार को नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। गुरुवार को एमएलसी चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टिया आइटीआइ कालेज से रवाना हुई है। शुक्रवार को मतदान होगा।

जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित स्कूल भी शामिल हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया है कि वह सभी स्कूलों में आदेश का पालन कराए। इस आदेश के बाद भी यदि कोई स्कूल खुला मिला तो संबंधित अधिकारी एवं संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जासं