मेरठ में साइबर ठग डॉक्टरों को बना रहे निशाना, अब रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ओपी गुप्ता का मोबाइल हैक कर मांगे रुपये
Meerut News : साइबर ठगों ने मेरठ के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ओपी गुप्ता का मोबाइल हैक कर उनके दोस्तों से 48 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
डॉ. ओपी गुप्ता से पहले डाॅ. हिमानी अग्रवाल का मोबाइल किया था हैक।
डॉक्टर ने साइबर हेल्प डेस्क को दी मामले की जानकारी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। साइबर ठगाें ने डाॅक्टरों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। डाॅ. हिमानी अग्रवाल के बाद वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. ओपी गुप्ता का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने अन्य डाॅक्टरों को मैसेज भेजकर 48 हजार की रकम मांगी। अन्य डाक्टरों के काल आने के बाद ही डाॅ. ओपी गुप्ता को मामले की जानकारी मिली। उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क को मामले की जानकारी दी।
डाॅ. ओपी गुप्ता का बच्चा पार्क के समीप डाॅ. ओपी गुप्ता इमेजिंग सेंटर है। साइबर ठगों ने शुक्रवार को डाॅक्टर ओपी गुप्ता का मोबाइल हैक कर लिया। उसके बाद डाक्टर के दोस्ती सर्किल में वाट्सएप पर मैसेज भेज दिया। मैसेज में लिखा था कि मेरा यूपीआइ काम नहीं कर रहा है। 48 हजार रुपये की बहुत जरूरत है।
कल सुबह वापस कर दूंगा। डाॅक्टर ओपी गुप्ता के डाॅक्टर साथियों ने काॅल कर उनसे जानकारी ली। तब डाॅक्टर को पता चला कि साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर साथियों को मैसेज भेज दिया है। हालांकि उन्होंने अपने मोबाइल से सभी को मैसेज भेजकर अलर्ट किया।
साथ ही सिविल लाइन थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि डाक्टर की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाजिया इलाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
मेरठ : ग्राम जाहिदपुर निवासी किसान नेता मोहसिन ने थाना लोहियानगर पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि नाजिया इलाजी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। समाज में ऐसी टिप्पणी से तनाव व असंतोष की स्थिति बन गई है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
