मेरठ में एसएसपी ने 26 दारोगाओं का किया तबादला, कई चौकी प्रभारी भी बदले
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मेरठ जिले में 26 दारोगाओं का तबादला किया है। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मेरठ में 26 दारोगाओं का तबादला किया।
जिले के कई चौकी प्रभारियों को उनके पदों से बदला गया।
हस्तिनापुर, गंगानगर सहित विभिन्न थानों व चौकियों पर नई नियुक्तियां।
जागरण संवाददाता, मेरठ। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार को जिले के 26 दारोगाओं का तबादला किया है। जिले के कई चौकी प्रभारी को हटाया गया है। एसएसपी ने दारोगा मयंक कुमार सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआइ हस्तिनापुर, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार को लालकुर्ती से एसएसआइ गंगानगर, सतेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धीरेखेड़ा खरखौदा बनाया है।
वहीं, ललित कुमार शर्मा को थाना जानी से चौकी प्रभारी बस स्टैंड सरधना, योगेश गिरी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा बस स्टैंड मवाना, निर्भय सिंह को थाना सरूरपुर से चौकी प्रभारी भामौरी सरधना, आलोक कुमार को चौकी प्रभारी भामौरी से थाना परीक्षितगढ़, सौरभ मलिक को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मुल्हेड़ा सरधना, शेखर को साइबर थाने से चौकी प्रभारी हाशिमपुरा सिविल लाइंस बनाया है।
विजय चौहान को चौकी प्रभारी मुल्हेड़ा से कार्यालय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राघवेंद्र सिंह तोमर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी करनावल, ज्योति को साइबर हेल्प डेस्क सरधना से साइबर हेल्पडेस्क लालकुर्ती, गोपाल को साइबर हेल्प डेस्क लालकुर्ती से साइबर हेल्प डेस्क सरधना, नसरीन फातिमा को थाना रेलवे रोड से प्रभारी पासपोर्ट सेल, अंजुम आरा को थाना इंचौली से प्रभारी पसारा सैल, सत्यम दीक्षित को चौकी प्रभारी करनावल से पुलिस लाइन, राजेश कुमार, त्रिपाल बाबू गिरी, माधव सिंह को पुलिस लाइन से थाना जानी,
महेश चंद को पुलिस लाइन से भावनपुर, राजीव कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से भावनपुर, अनिल कुमार को पुलिस लाइन से हस्तिनापुर, दिव्या चौधरी को पुलिस लाइन से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र हस्तिनापुर, अंजो देवी को प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना सरधना से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना सरूरपुर व प्रतिभा सिंह को थाना सरधना से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना सरधना बनाया गया है।
