मेरठ के दहेली गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनाज मंडी से 2 लाख के अवैध पटाखे बरामद
दहेली गेट पुलिस ने मेरठ की अनाज मंडी से दिवाली के लिए भंडारित किए गए 2 लाख रुपये के अवैध ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
दहेली गेट पुलिस ने अवैध पटाखों पर कार्रवाई की।
अनाज मंडी से 2 लाख के पटाखे बरामद हुए।
राहुल सिंघल गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम के तहत केस।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दहेली गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान अनाज मंडी से दीवाली पर बिक्री के लिए भंडारण किए गए अवैध पटाखे बरामद किए है। पटाखों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार दीवाली पर बिक्री के लिए भंडारण किए गए अवैध पटाखों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया था।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा एलान, अगले माह सपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र
पुलिस टीम ने अनाज मंडी से विभिन्न प्रकार के दो लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए। मौके से राहुल सिंघल निवासी किशनपुरी थाना ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राहुल सिंघल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, बरामद हुए पटाखों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है।
