सर! जल्दी आइए रेस्टोरेंट में आतंकवादी हैं, शहर में कहर बरपा सकतेे हैं
गुरूवार शाम को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि दो आतंकी रेस्टोरेंट में छिपे हैं। वह किसी भी समय शहर के लोगों पर हमला कर सकते हैं। इस फोन से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:47 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। सर! जल्दी आ जाइये, नाथूज रेस्टोरेंट में दो आतंकवादी कई दिन से छिपे हुए हैं। उनकी भूमिका संदिग्ध है और कभी भी शहर में कहर बरपा सकते हैं। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची। तीन घंटे की सघन पूछताछ के बाद दोनों युवक टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी निकले।
यह है पूरा मामला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित नाथूज रेस्टोरेंट में छह फरवरी यानी बुधवार दोपहर 12 बजे दो युवक एक दिन के लिए रुके थे। इसके बाद उन्होंने रुकने की अवधि बढ़ा दी। रेस्टोरेंट कर्मचारियों और अन्य लोगों को उनकी भूमिका संदिग्ध लगी। गुरुवार शाम किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी कि दो आतंकी रेस्टोरेंट में छिपे हैं। वह किसी भी समय शहर के लोगों पर हमला कर सकते हैं। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा समेत कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी क्राइम सतपाल आंतिल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्टोरेंट घेर लिया और जिस कमरे में वह रुके थे उसे खुलवाया गया। हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों ने जब कमरा खुलवाया तो अंदर से एक युवक निकला। पुलिस को देखकर वह खुद ही डर गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों से रात नौ बजे तक पूछताछ की।
एक बनारस, दूसरा दिल्ली का निकला
एएसपी के मुताबिक, एक युवक बनारस का है और दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। दोनों युवक एक टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी हैं। वह खुद भी टेलीकॉम का व्यवसाय करते हैं। टेलीकॉम संबंधित काम के लिए ही वह यहां रुके थे। उनके मोबाइल और तमाम दस्तावेज व उनके घरों आदि जगहों पर पूछताछ के बाद दोनों पाक-साफ निकले। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
खूब घनघनाए फोन
आतंकियों की सूचना से शहर में भी हड़कंप मच गया था। लोगों ने इधर-उधर फोन घनघना दिए। हर कोई सच्चाई जानना चाहता था। देर रात सच्चाई पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें