Move to Jagran APP

पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, जानिए क्या-क्या मिला

हस्तिनापुर पुलिस ने जंगल में बने एक मकान में अवैध रूप से चल रही हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी करके बने और अधबने हथियार बरामद किए हैं।

By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 04:49 PM (IST)
पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, जानिए क्या-क्या मिला
पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, जानिए क्या-क्या मिला
मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर पुलिस ने एक हैरतअंगेज खुलासा करते हुए भारी संख्या में बने हुए और अधबने हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों की निशानदेह पर की है। पुलिस की टीम ने हस्तिनापुर के जंगल में एक मकान में छापा मारा,जहां से भारी संख्या में बने और अधबने हथियार बरामद हुए। जिसमें तैयार 55 तमंचों के अलावा दर्जनों अधबने तमंचे और अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद हुए। छापे के दौरान फैक्ट्री को संचालित करने वाले दो हथियार तस्कर मौके से भाग गए। इन हथियारों की सप्लाई कहां होनी थी,इस बात का पता पुलिस की जांच के बाद चलेगा।

काफी समय से चल रही थी फैक्ट्री

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी रणविजय सिंह बताया कि अवैध हथियारों की फैक्ट्री काफी दिनों से संचालित थी। मगर किसी को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी। चेकिंग में मंगलवार को पुलिस ने दो बदमाशों को 315 बोर के तमंचे के साथ पकड़ा। जिनसे पूछताछ में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री की जानकारी पुलिस को हो सकी। दोनों बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा और अवैध हथियार बरामद किए। फरार दोनों आरोपियों को भी पुलिस जल्‍द ही गिरफ्तार करेगी।
डीआइजी ने की इनाम की घोषणा
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि हस्तिनापुर इंस्पेक्टर और उनकी टीम को अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ने पर डीआइजी और एसएसपी ने पांच-पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.