विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में पुलिस व स्वाट टीम की गिरफ्त में आए मोबाइल लूट के आरोपित, अलग-अलग जगह से हुए गिरफ्तार

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 23 Oct 2026 12:57 PM (IST)

मेरठ पुलिस और स्वाट टीम ने अलग-अलग मुठभेड़ों में मोबाइल लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मेरठ पुलिस ने मोबाइल लूट के चार बदमाशों को पकड़ लिया।

  2. अलग-अलग मुठभेड़ों में बदमाश बाइक फिसलने से घायल हुए।

  3. लूटे गए मोबाइल, तमंचे व मोबाइल पार्ट्स बरामद किए गए।

जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी व सदर बाजार पुलिस ने स्वाट टीम के साथ अलग-अलग जगहों से मुठभेड़ में मोबाइल लूट के चार बदमाश गिरफ्तार किए l बाइक फिसलने से चारों बदमाश घायल हो गए थे l बदमाशों के कब्जे से लुटे गए मोबाइल, तमंचा व मोबाइल के पार्ट्स बरामद हुए हैं l

ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार, गुरुवार को रशीद नगर निवासी वसीम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था l इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया l पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी l पुलिस को देर रात में नूरनगर कट के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली l पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया l

भागने के दौरान बदमाशों की बाइक फिसल गई और वे दोनों घायल हो गए l पुलिस ने दोनों घायल बदमाशो को दबोच लिया l इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक तमंचा, बड़ी मात्रा में मोबाइल के पार्ट्स व वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है l पूछताछ में बदमाशों की पहचान अमन उर्फ घोड़ी निवासी गत्ता वाली गली कब्रिस्तान के पास मोटे डॉक्टर के मकान में किराये पर थाना लिसाड़ी गेट व अब्दुल समद उर्फ सोनू निवासी गली नं0-12 ताज मस्जिद के पास श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई l पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों का उपचार कराया है l

उधर, सदर बाजार पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात में चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कैंट स्टेशन की तरफ से मोबाइल लूट की दो घटनाओं में शामिल बाइक सवार दो बदमाश घूम रहे हैं l थाना पुलिस व स्वाट टीम ने कैंट स्टेशन मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी l इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए l पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया l तेजी से भागने से बदमाशों की बाइक फिसल गई। जिससे एक बदमाश घायल हो गया l

पुलिस ने बदमाशों को कब्जे में लेने के बाद तलाशी ली तो उनके पास से लूटा गया एक आइफोन समेत तीन फोन, एक हज़ार की नकदी, एक तमंचा, कारतूस, एक बोरा मोबाइल पार्ट्स का व एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है l पूछताछ में बदमाशों की पहचान शादाब उर्फ बाबू निवासी बांस वाली गली के सामने वाली गली तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट व सुहैल निवासी शालीमार गार्डन थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई l बाइक फिसलने से शादाब घायल हुआ है l पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है l