Meerut Petrol Price Today: मेरठ में आज भी स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के रेट, पढ़िए क्या रहे दाम
Petrol Price Today in Meerut पूरे वेस्ट यूपी में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं मिला। चार महीनों से पेट्रो उत्पादों के दाम स्थिर ही बने हुए है। इस बीच सीएनजी के दामों में भी कमी कर गई थी।
मेरठ, जेएनएन। Petrol Diesel Rate Meerut मेरठ में करीब चार महीनों से अधिक समय से पेट्रो उत्पादों के दाम स्थिर ही बने हुए हैं। मेरठ में शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच शहर में सीएनजी के दाम 91 रुपये से घटकर 86 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। वहीं घरेलू गैस के दामों में भी कमी आई है। यह राहत की ही बात है।
शुक्रवार को इस प्रकार रहे रेट
30 सितंबर, शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर रहे। लेकिन वहीं सीएनजी के दाम 90 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 95 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। वहीं घरेलू गैस के दाम कुछ दिन पूर्व 100 रुपये तक कम हुए हैं। बीते दिनों मेरठ में कामर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 35.50 रुपये घटाए गए हैं। 19 किमी भार के सिलेंडर का दाम अभी तक 2010.50 रुपये था, जो घटकर 1975 का हो गया था।
दामों में रहता है मामूली अंतर
यूपी में एक समान कर लागू होने के बावजूद अलग-अलग शहर व जिले में पेट्रोल व डीजल के दाम में अंतर होता है। इतना ही नहीं एक ही शहर में स्थित पेट्रोल पंपों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। दाम का यह अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में आए खर्च के अनुसार तय होता है।
आप खुद भी ऐसे चेक कर सकते हैं रेट
आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत को एसएमएस के जरिए जाना जा सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इंडियन ऑयल के एप से भी इसे जान सकते हैं।
अभी दामों के बढ़ने की संभावना नहीं
जुलाई, अगस्त के बाद अब सितंबर में भी पेट्रो उत्पाद भी राहत दे रहे हैं। इसके साथ ही अभी इनके दामों के बढ़ने की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही है। लेकिन हां, इस बीच सीएनजी के दाम शहर में घट गए हैं तो वहीं दूसरी ओर रसोई गैस के दाम भी 100 रुपये तक कम हो गए। पेट्रो उत्पादों के दाम दिनों से स्थिर ही हैं। आज शुक्रवार को भी पेट्रो उत्पादों के दाम अभी स्थिर बने रहे।