Meerut Petrol Price Today: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लीजिए आज मेरठ में पेट्रोल और डीजल के दाम
Petrol Price Today in Meerut मेरठ में रविवार को लगातार 36वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन मेरठ में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति ठप होने से रिलायंस पेट्रोलियम के सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं।
मेरठ, जेएनएन। petrol price meerut today पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर भीषण गर्मी के बीच जून का महीना भी राहतभरा ही रहा। जून महीने के अंतिम सप्ताह में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी रेट स्थिर बने हुए हैं। वहीं रसाई गैस को लेकर अभी कोई राहत नहीं मिली है। इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा सप्लाई रोक देने के कारण मेरठ में रिलायंस पेट्रोलियम के सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं।
36 दिन बाद भी नहीं बढ़े दाम
मेरठ में रविवार को लगातार 36वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के स्थिर बने रहे। जून का महीना पेट्रो उत्पादों के मामलों में राहत लेकर आया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आमजन को केंद्र सरकार ने पेट्रो उत्पादों के दाम घटाकर बड़ी राहत दी थी। मेरठवासियों के लिए जून का महीना भी राहत लेकर आया। सरकार ने बीती 21 मई को पेट्रोल डीजल के दाम कम किए थे। पेट्रोल के दामों में 9.50 रुपये और डीजल के दामों में 7.25 रुपये प्रति लीटर बड़ी कटौती की गई थी।
मेरठ में ये हैं आज के रेट
रविवार को मेरठ में पेट्रोल के दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.40 रुपये प्रति लीटर हैं। इस बीच पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने से आम जन में खुशी की लहर है। हो भी क्यों न। केंद्रीय वित्त मंत्री की घोषणा से एक झटके में मेरठ वासियों की जेब पर प्रतिदिन 55 लाख रुपये का बोझ कम हो जाएगा। मेरठ वासियों के वाहन औसतन 3.15 करोड़ का पेट्रोल और 3.60 करोड़ का डीजल की खपत करते हैं।
इनदिनों पेट्रोल डीजल की किल्लत
आपको बता दें कि डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति ठप होने से जिले के रिलायंस पेट्रोलियम के सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। नायरा के भी अधिकांश पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। एचपी के पेट्रोल पंप बड़ी संख्या में बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं जबकि इनके ही कुछ पंप ने सेवा बंद कर दी है। शहर में नायरा और एस्सार लिखे कुछ पंप अभी तेल होने की वजह से चल रहे हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि वह भी जल्द ही बंद हो जाएंगे।
अन्य पंपों पर फिलहाल दिक्कत नहीं
इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप लगातार चल रहे हैं। इनमें ऐसी कोई समस्या फिलहाल नहीं है। इस संबंध में पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। आपूर्ति क्यों ठप है? इसका कारण क्या है? इस पर अधिकारियों ने 'नो कमेंट' कहकर बात समाप्त कर दी। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि ऐसा क्यों हो रहा है बस इतना ही पता है कि उन्हें आपूर्ति नहीं दी जा रही है।