विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आउटर रिंग रोड से बदल जाएगी मेरठ की तस्वीर, खुलेंगे तरक्की और रोजगार के द्वार; शहर लेगा नया आकार 

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 17 Oct 2026 03:15 PM (IST)

Meerut News: मेरठ में निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड के किनारे नया शहर आकार लेगा, जिसे मेरठ विकास प्राधिकरण महायोजना-2031 में शामिल करेगा। यह मार्ग विशेष सुख सुविधा क्षेत्र घोषित होगा।

मवाना रोड से दौराला तक एनएचएआइ द्वारा तैयार किया गया कनेक्टर, जिसे मेडा ने आउटर रिंग रोड नाम दिया है। जागरण

मवाना रोड से दौराला तक एनएचएआइ द्वारा तैयार किया गया कनेक्टर, जिसे मेडा ने आउटर रिंग रोड नाम दिया है। जागरण

HighLights

  1. आसपास के खेतों का भूउपयोग बदला जाएगा l

  2. आउटर रिंग रोड के किनारे नया शहर विकसित होगा।

  3. धीरे- धीरे होटल, ढाबे, उद्योग, पेट्रोल पंप आदि खुलेंगे।

प्रदीप द्विवेदी, मेरठ। शहर के बाहर आउटर रिंग रोड निर्माणाधीन है। यह दौराला से नगर पंचायत के सामने से मवाना रोड, वहां से किला रोड होते हुए गढ़ रोड और हापुड़ रोड तक बनाई जा रही है।

कुछ साल में इसके किनारे नया शहर आकार लेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके आसपास विशेष सुविधाएं विकसित कराने के लिए विशेष प्रविधान किए जा रहे हैं। इस रोड को मेरठ विकास प्राधिकरण (MEDA) अपनी मेरठ महायोजना- 2031 में शामिल करते हुए इसे महायोजना मार्ग यानी आउटर रिंग रोड घोषित करेगा।

इसके साथ ही इस मार्ग को विशेष सुख सुविधा क्षेत्र घोषित किया बदलेगी मेरठ की सूरत! आउटर रिंग रोड से बदल जाएगी शहर की तस्वीर, खुलेंगे तरक्की और रोजगार के नए द्वार  एगा। आसपास के खेतों का भूउपयोग बदला जाएगा। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करा रहा है इसलिए एनएचएआइ अपने दस्तावेजों में इसे हाईवे व कनेक्टर कहता है जबकि मेडा ने इसे आउटर रिंग रोड नाम दिया है।

बहरहाल, मवाना रोड से दौराला तक कनेक्टर का निर्माण हो चुका है, उस पर एनएच संख्या 709ए का बोर्ड लगाया जा चुका है। जब यह क्षेत्र विशेष सुख सुविधा क्षेत्र के रूप में घोषित हो जाएगा तब इसके आसपास विभिन्न विभागों की योजनाएं व निजी क्षेत्र की भागीदारी दिखाई देगी। यहां पर धीरे- धीरे होटल, ढाबे, उद्योग, पेट्रोल पंप आदि खुलेंगे। आवासीय कालोनियां भी विकसित होंगी।

महायोजना में समाप्त होगा पुराने आउटर रिंग रोड का एलाइनमेंट

मेरठ महायोजना- 2021 में इनर रिंग रोड और आउटर रिंग रोड का प्रविधान किया गया था। आउटर रिंग रोड शहर के बाहर बनाई जानी थी। मेडा या किसी विभाग ने आउटर रिंग रोड नहीं बनाई।

उधर, एनएचएआइ ने अपने सभी हाईवे को जोड़ने के लिए कनेक्टर का निर्माण शुरू किया है, इसका स्वरूप भी आउटर रिंग रोड की तरह ही है। इसे देखते हुए महायोजना 2031 में इसे ही आउटर रिंग रोड दर्शाया जाएगा और पुराने एलाइनमेंट को समाप्त कर दिया जाएगा।

सर्विस रोड निर्माण के बिना नहीं मिल पाएगा लाभ

आउटर रिंग के किनारे विशेष सुविधाएं तभी विकसित की जा सकेंगी जब इसके दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रिंग रोड का निर्माण मिट्टी भराव करके ऊंचाई पर किया गया है।

यह जमीन से पांच-छह फीट ऊंचाई पर है। यही नहीं सिर्फ प्रमुख रास्तों पर ही उतार-चढ़ाव दिया गया है। उदाहरण के लिए मवाना रोड से दौराला के बीच में सिर्फ एक मार्ग पर ही उतार-चढ़ाव दिया गया है।

ये मिलेगा क्षेत्र के लोगों को लाभ

  • कम भूमि के क्षेत्रफल पर ऊंची बिल्डिंग बनाई जा सकेंगी।
  • बिल्डर पैसे जमा कर अतिरिक्त फ्लोर यानी फ्लोर एरिया रेशियो 
 (एफएआर) खरीद सकेंगे।
  • आसपास आवासीय टाउनशिप और औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो सकेंगे।
  • रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उच्च शिक्षण संस्थान खुल सकेंगे।

इन्होंने कहा...

अभी फिलहाल विशेष सुख सुविधा क्षेत्र के रूप में घोषित करने का प्रस्ताव मेडा की ओर से शासन को भेजा जाएगा। आउटर रिंग रोड के किनारे सर्विस रोड बनाने की अभी कोई योजना नहीं है। हालांकि इसके लिए उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे।
-संजय कुमार मीना,मेडा उपाध्यक्ष।