Move to Jagran APP

World Space Week 2022: खगोलीय रोमांच के सफर पर ले जा रही इसरो की राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्विज प्रतियोगिता

World Space Week 2022 विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के दौरान किसी भी बोर्ड के कक्षा छह से बारहवीं तक के स्कूली विद्यार्थी ले सकते हैं हिस्सा । 10 मिनट के आनलाइन क्विज में 10 अक्टूबर तक प्रतिभाग करने का मौका। 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जा रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Wed, 05 Oct 2022 03:35 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 03:35 PM (IST)
World Space Week 2022: खगोलीय रोमांच के सफर पर ले जा रही इसरो की राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्विज प्रतियोगिता
World Space Week इसरो की चार अक्टूबर को शुरू हुई क्विज प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। World Space Week 2022 भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान और अटल इन्नोवेशन मिशन यानी इसरो और एम साथ मिलकर विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मना रहे हैं। स्‍कूली बच्चों को खगोलीय ज्ञान और विज्ञान के रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

loksabha election banner

किसी भी बोर्ड में पढ़ने वाले ले सकते हैं भाग

चार अक्टूबर को शुरू हुई यह क्विज प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें देशभर के किसी भी बोर्ड के स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। इसरो की वेबसाइट पर क्विज प्रतियोगिता का लिंक भी दिया गया है। आनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जा रहे हैं।

10 मिनट में देने हैं उत्‍तर

प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग भी नहीं है। जो प्रतिभागी 40 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करेंगे उन्हें इसरो और एम की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। प्रमाण पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, शहर और स्कूल का नाम भी रहेगा। क्विज में हिस्सा लेने के लिए एक प्रतिभागी को केवल एक ही मौका मिलेगा।

दुनिया भर में मनाया जाता है यह सप्ताह

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह एक अंतरराष्ट्रीय समारोह है जो विज्ञान और तकनीकी को समर्पित है। यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने वर्ष 1999 में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाए जाने की घोषणा की थी। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह हर साल चार से 10 अक्टूबर तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत चार अक्टूबर को होती है। इसी दिन वर्ष 1957 में मनुष्य द्वारा निर्मित पहले अर्थ सैटेलाइट स्पूतनिक-वन को लांच किया गया था।

समापन के पीछे भी है कारण

वहीं इसका समापन अक्टूबर 10 को होने के पीछे भी विशेष कारण है। इसी दिन वर्ष 1967 में विश्व के तमाम देशों के बीच चांद व अन्य ग्रहों के आसपास के क्षेत्रों के इस्तेमाल के संबंध में एक समझौता भी हुआ था। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के दौरान दुनिया भर की स्पेस एजेंसी, एयरोस्पेस कंपनी, स्कूल, प्लानेटोरियम, म्यूजियम और एस्ट्रोनॉमी क्लबों की ओर से तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के यह है प्रमुख लक्ष्य

- स्पेस आउटरीच और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष अवसर प्रदान करना।

- दुनिया भर के लोगों को अंतरिक्ष से मिलने वाले लाभ के प्रति जागरूक करना।

- सतत आर्थिक विकास के लिए अंतरिक्ष के अधिक से अधिक उपयोग को प्रोत्साहित करना।

- अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए आम लोगों का समर्थन जुटाना व दिखाना।

- युवा पीढ़ी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना।

- अंतरिक्ष आउटरीच और शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।

इस लिंक पर करें प्रतिभाग

https://kid-ex.com/champions/nsquiz

अंतिम तिथि : 10 अक्टूबर

कक्षाएं : कक्षा छह से 12वीं तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.