Meerut Crime News: चोरी का सामान बेचने आई महिला ने दुकानदार की अंगुलियां चबाई, अंगूठा कटा
Woman chewed fingers मेरठ में अजीब मामला सामने आया है। एक महिला ने जिस दुकान से सामान चुराया उस दुकान पर चोरी का सामान बेचने के लिए पहुंच गई। दुकानदार ने अपना सामान पहचार लिया और बस महिला ने दुकानदार पर हमला कर दिया।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut News मेरठ के कंकरखेड़ा के पावली खास गांव में चोरी का सामान बेचने आई एक महिला को दुकानदार ने पकड़ लिया। महिला ने दुकानदार के हाथ की अंगुलियों को चबा लिया, जिसमें दुकानदार का अंगूठा कट गया। घायल दुकानदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दुकान से ही चुराया था सामान
पावली खास गांव निवासी शाकिर ने पुलिस को बताया कि गांव में ही गत्ते के डिब्बे और अन्य पुराने सामान खरीदने की दुकान है। गुरुवार को शाकिर दुकान खुली छोड़कर किसी काम से गया था। थोड़ी देर बाद वापस आया तो उसकी दुकान से करीब एक हजार रुपये के गत्ते चोरी हो गए थे। आसपास के लोगों से पूछा, मगर सभी ने इंकार कर दिया। थोड़ी देर बाद ही एक महिला रिक्शे में गत्ते के कई बंडल लेकर आई। शाकिर ने तराजू से तौलने के दौरान गत्ते पहचान लिए।
हाथ की उंगलियों को चबाया
शाकिर ने गत्ते अपने होनी की बात कही तो महिला के होश उड़ गए। शाकिर ने महिला को पकड़ लिया। जिस पर महिला ने शाकिर के सीधे हाथ की अंगुलियों को चबा दिया, जिसमें उसका अंगूठा कट गया। शोर शराबा होने पर भीड़ जमा हुई तो महिला के मुंह से किसी तरह दुकानदार का हाथ निकाला।
महिला भाग गई
इस दौरान महिला वहां से भाग खड़ी हुई। पीड़ित थाने पहुंचा और प्रकरण बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। घायल का उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को दबोचा
मेरठ : लिसाड़ी गेट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को दबोच लिया। आरोपित मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी सिटी पीयूष सिंह के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी समसुद्दीन निवासी अहमदनगर बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया।
दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई
उसने किशोरी से दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली थी। वारदात के बाद आरोपित किशोरी को क्षेत्र में फेंककर चला गया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई। लेकिन आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। गुरुवार दोपहर क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : Meerut News: क्या आपके घर में भी है पालतु कुत्ता, काटने पर अब नगर निगम वसूलेगा जुर्माना, नई नियमावली जल्द