Move to Jagran APP

मेरठ : न्‍यूज व्‍हाट्सअप ग्रुप में पाकिस्तान के संदिग्‍ध नंबरों से मची खलबली, जांच शुरू

सरधना क्षेत्र की खबरों के लिए ओनली वन न्यूज ग्रुप वाट्सएप पर चल रहा है। इस ग्रुप में जनप्रतिनिधियों के अलावा मीडियाकर्मी सामाजिक संगठन और पुलिसकर्मी तक जुड़े हुए है। रविवार देर शाम ग्रुप में दो पाकिस्तानी नंबर जुड़ गए इससे खलबली मची हुई है।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 11:06 AM (IST)
मेरठ : न्‍यूज व्‍हाट्सअप ग्रुप में पाकिस्तान के संदिग्‍ध नंबरों से मची खलबली, जांच शुरू
मेरठ के एक व्‍हाट्स अप ग्रुप में पाकिस्‍तानी नंबर।

मेरठ, जेएनएन। सरधना क्षेत्र की खबरों के लिए ओनली वन न्यूज ग्रुप वाट्सएप पर चल रहा है। इस ग्रुप में जनप्रतिनिधियों के अलावा मीडियाकर्मी, सामाजिक संगठन और पुलिसकर्मी तक जुड़े हुए है। रविवार देर शाम ग्रुप में दो पाकिस्तानी नंबर जुड़े गए। जिन्हें देखकर ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने खुद को हटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी ग्रुप एडमिन ने सरधना पुलिस को दी। मामला पाकिस्तान नंबरों से जुड़ा होने पर पुलिस ने भी गंभीरता दिखाई।

loksabha election banner

कंपनी से मांगा गया विवरण

ओनली न्यूज नाम के वाट्सएप ग्रुप में दो पाकिस्तानी मोबाइल नंबर जुड़ने से ग्रुप के सदस्यों में हड़कंप मचा हुआ है। सर्विलांस सेल ने दो नंबरों को पाकिस्तानी बताते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों नंबरों की सिम कंपनियों से डिटेल मांगी गई है। मंगलवार दोपहर तक सभी कंपनियां से नंबरों की डिटेल आने की उम्मीद है। इसके बाद ही नंबरों के बारे में कुछ पता चलेगा। हालांकि कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं कोरोना की देश में स्थिति जानने के लिए पाकिस्तानी नंबरों को ग्रुप से तो नहीं जोड़ा गया है?

जांच को दिए आदेश: एसएसपी अजय साहनी ने सर्विलांस सेल को दोनों मोबाइल नंबरों की जांच करने के आदेश दिए है। अभी तक जिन कंपनियों से नंबरों की डिटेल मिली है। उनसे सही जानकारी नहीं मिली है। एसएसपी का कहना है कि मंगलवार दोपहर तक सभी कंपनियों से जानकारी मिल जाएगी।

इस ग्रुप में कई हैं एडमिन

ओनली न्यूज नाम के वाट्सएप ग्रुप में कई तरह के लोग जुड़े हुए हैं। मीडियाकर्मी से लेकर अन्‍य लोग भी जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के कई एडमिन भी हैं। जिनकी जान-पहचान की जा रही है। वहीं पाकिस्‍तानी नंबरों के जोड़ने के बारे में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है, जल्‍द ही इसका खुलासा हो जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.