Move to Jagran APP

नवदंपती का विवाद सुलझाने के लिए हो रही पंचायत में बहन के ससुर को गोली मारी, हालत गंभीर Meerut News

नवदंपती का विवाद सुलझाने के लिए हो रही पंचायत में भाई ने बहन के ससुर को तमंचे से गोली मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 01:26 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 01:26 PM (IST)
नवदंपती का विवाद सुलझाने के लिए हो रही पंचायत में बहन के ससुर को गोली मारी, हालत गंभीर Meerut News
नवदंपती का विवाद सुलझाने के लिए हो रही पंचायत में बहन के ससुर को गोली मारी, हालत गंभीर Meerut News

मेरठ, जेएनएन। नवदंपती का विवाद सुलझाने के लिए हो रही पंचायत में भाई ने बहन के ससुर को तमंचे से गोली मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के श्यामनगर निवासी वसीम और अंजुम का निकाह ढाई माह पहले हुआ था। लड़की पक्ष का कहना है कि दहेज में सामान की जगह मकान देने की बात तय हुई थी लेकिन लड़की पक्ष मकान नहीं दे सका।

loksabha election banner

मकान देने का दबाव

आरोप है कि वसीम लगातार मकान देने का दबाव बना रहा था। विवाद बढ़ा तो आठ दिन पहले अंजुम मायके आ गई। शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौते के लिए घर पर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान अंजुम के भाई बिलाल व उमर की लड़का पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। दोनों ओर से मारपीट हुई तो बिलाल ने तमंचा निकालकर वसीम के पिता सलीम के सीने में गोली मार दी। पंचायत में भगदड़ मच गई। बिलाल तमंचा छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पीछे हट जाओ, वरना गोली मार दूंगा

जैसे ही बिलाल ने सलीम को गोली मारी, वह लहूलुहान होकर पीछे की ओर गिर गए। लोग बिलाल को पकड़ने दौड़े तो उसने गोली मारने की धमकी दी। इस पर सब पीछे हट गए और आरोपित भाग गया। उसकी स्कूटी वहीं रह गई। इसके बाद लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों की पिटाई की। पुलिस ने उनको छुड़ाया।

पंचायत में गर्भवती को पीटा

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी गुलिस्ता पुत्री रियाजुद्दीन की शादी सिवालखास निवासी मोहम्मद से हुई थी। शादी के बाद से ही मोहम्मद के स्वजन गुलिस्ता को परेशान रखते थे। कुछ दिनों पहले हुई कहासुनी के बाद गुलिस्ता मायके में आ गई थी। शुक्रवार को गिलस्ता को लेने के लिए मोहम्मद और उसकी मां रबिया और अन्य लोग आये थे। आरोप है कि पंचायत के दौरान मोहम्मद ने गुलिस्ता की पिटाई कर दी। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने गुलिस्ता को बचाया। शुक्रवार देर रात गुलिस्ता के स्वजनों ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर तहरीर दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.