विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में स्कूल बस रोककर गुंडागर्दी, छात्र को बेरहमी से पीटा; तमंचा दिखाकर दी गोली मारने की धमकी

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 27 Feb 2026 01:25 PM (IST)

Meerut News : मेरठ में हाजीपुर गांव के पास बाइक सवार युवकों ने एक स्कूल बस को रोककर छात्रों के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मेरठ में स्कूल बस रोककर छात्र से मारपीट।

  2. बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखाकर बस रोकी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ-हापुड़ रोड पर ग्राम हाजीपुर के पास बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखाकर स्कूल बस को रुकवाया। इसके बाद तीन चार लड़के बस में चढ़े। उन्होंने एक छात्र को बेरहमी से पीटा। अन्य छात्रों ने शोर मचाया तो गोली मारने की धमकी दी। बस चालक व परिचालक इस दौरान मूकदर्शक बने रहे। एक बच्चे ने पूरी घटना की वीडियो बना ली।

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तो सनसनी फैल गई। घायल छात्र के पिता ने थाना लोहियानगर पर घटना की दो लड़कों को नामजद व बाकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

हापुड़ के पीरनगर सूदना निवासी योगेश त्यागी पुत्र सुरेश त्यागी ने बताया कि उनका बेटा जतिन शुक्रवार को डीएवी स्कूल शास्त्रीनगर में सीबीएससी बोर्ड की कक्षा दस की परीक्षा देकर बीआर इंटरनेशल स्कूल कैली की बस से वापस आ रहा था। ग्राम हाजीपुर के पास ग्राम फफूंडा निवासी सिद्धार्थ बैसोया व हरकित बैसोया अपने कई बाइक सवार दोस्तों संग आए।

उन्होंने बस के आगे बाइक लाकर चालक को तमंचा दिखाया और बस रुकवा ली। सिद्धार्थ व हरकित ने जतिन को बेरहमी से बेल्ट व लात घुंसों से पीटा। इसमें उसे गंभीर चोट आई। बस सवार अन्य छात्रों ने शोर मचाया तो उन्हें धमकाकर शांत कर दिया। योगेश का आरोप है कि उनके बेटे पर फायर भी किया गया लेकिन वह मिस हो गया। मारपीट के बाद आरोपित बाइक पर सवार हो फरार हो गए। योगेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- भतीजी की शादी आए मुजफ्फरनगर में तैनात रहे कांस्टेबल और सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

यह भी पढ़ें- पत्नी के प्रेमी की सरेबाजार गोली मारकर हत्या, पति को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी थी महिला; आरोपित का वीडियो वायरल