बचपन का सपना हुआ सच: सेना में लेफ्टिनेंट बने मेरठ के नरेंद्र नाथ त्रिवेदी
Meerut News: मेरठ के नरेंद्र नाथ त्रिवेदी ने बचपन का सपना पूरा करते हुए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद ...और पढ़ें

आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट नरेंद्र नाथ के साथ माता-पिता। सौ. स्वजन
HighLights
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरा किया प्रशिक्षण।
पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बने।
जागरण संवाददाता, मेरठ। बचपन से सेना में जाकर देश सेवा करने का नरेंद्र नाथ त्रिवेदी सपना सच हो गया है। वह सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।
माधवपुरम सेक्टर एक निवासी नरेंद्र नाथ त्रिवेदी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। बेटे की सफलता से गदगद उनके पिता अंजनी कुमार त्रिवेदी ने बताया कि उनके बेटे नरेंद्र नाथ त्रिवेदी का बचपन से ही सेना में जाने का सपना था।
स्नातक करने के बाद कड़ी मेहनत कर यूपीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने सपने को पूरा किया। इसके बाद चेन्नई स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर पांच सितंबर को हुए पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बन गए।
नरेंद्र नाथ की माता सुधा रानी त्रिवेदी गृहणी और पिता अंजनी कुमार त्रिवेदी एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं। नरेन्द्र नाथ की स्कूली शिक्षा दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल से हुई। पढ़ाई के अलावा उनकी रुfच क्रिकेट, बास्केटबाल खेलने और महापुरुषों की जीवनियां पढ़ने में रही है। इस उपलब्धि पर अमित शुक्ला, आशीष विष्ट, विनोद अग्रवाल, मयंक वशिष्ठ, यशपाल, अभय सक्सेना आदि ने घर पहुंचने पर स्वागत किया और खुशी जताई।
यह भी पढ़ें- परिवार की पांचवीं पीढ़ी के सैन्य अफसर बने लेफ्टिनेंट संकल्प सिंह, सेना में हासिल किया कमीशन
अभिषेक धीमान भी बने लेफ्टिनेंट
मुजफ्फरनगर: सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया में आयोजित पासिंग आउट परेड में जानसठ के मूल निवासी अभिषेक धीमान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। अभिषेक धीमान के पिता प्रदीप धीमान, माता श्वेता धीमान, बहन विपाशा, दादा शिवनंदन धीमान और दादी माया देवी उनके सेना में अधिकारी बनने से बहुत खुश हैं। कहा कि अभिषेक का भारतीय सेना में अधिकारी बनना पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।
