मेरठ में व्यापारी को गोली मारने का आरोपित इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Meerut News: मेरठ में स्क्रैप व्यापारी को गोली मारने के आरोपी 15,000 के इनामी फिरोज को पुलिस ने मुठभेड़ के ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।
HighLights
इनामी फिरोज स्क्रैप व्यापारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी था।
पुलिस मुठभेड़ में फिरोज के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।
24 लाख रुपये के लेनदेन विवाद में हुई थी यह घटना।
जागरण संवाददाता, मेरठ। लोहियानगर पुलिस व स्वाट टीम ने स्क्रैप व्यापारी को गोली मारने के एक आरोपित 15000 के इनामी फिरोज को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है l हथियार बरामद कराने के दौरान इनामी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार कमेटी के 24 लाख रुपयों के लेनदेन में 11 सितम्बर को न्यू इस्लाम नगर में इरशाद व उसके भाई फिरोज ने स्क्रैप व्यापारी हारून पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी l तीन गोली लगने से हारून गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोहियानगर पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर इरशाद, फिरोज, रविश व शबीला के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के पांच दिन बाद रविश ने एसएसपी ऑफिस में आत्मसमर्पण कर दिया था।
इरशाद व फिरोज के फरार होने के चलते एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने फिरोज व इरशाद पर 15-15 हज़ार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था l शुक्रवार रात में थाना पुलिस व स्वाट टीम ने फिरोज को जिला गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस फिरोज को वारदात में प्रयुक्त हथियार को बरामद कराने को गांव बजोट अंदरपास ले गई तो बदमाश ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है l पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा व दो खोखे बरामद किये है l
गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
मेरठ : लोहियानगर क्षेत्र के गांव जलालपुर के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गोकशी की घटनाओं को लेकर फफूंडा चौकी पुलिस को हटाने की मांग की। थाना क्षेत्र की फफूंडा चौकी के गांव जलालपुर के जंगल में शुक्रवार शाम को गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ता व ग्रामीण माैके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह चौकी पुलिस को हटाने की मांग पर अड़े रहे। देर शाम सीओ कोतवाली संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद जेसीबी मशीन मंगवाकर गोवंश के अवशेष को गड्ढे में दबवाया।
