विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ पुलि‍स से मुठभेड़ में शातिर 'गंजा' गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; साथी 'हकला' हो गया फरार

By Pankaj Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 15 Oct 2026 01:21 PM (IST)

Meerut News: मेरठ पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में शातिर पशु चोर इरशाद उर्फ गंजा को पैर में गोली ...और पढ़ें

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार इरशाद उर्फ गंजा।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार इरशाद उर्फ गंजा।  

HighLights

  1. चोरी का भैंसा और अवैध तमंचा बरामद।

  2. इरशाद उर्फ गंजा पर दर्ज हैं 11 मुकदमे।

जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। बहसूमा पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार तड़के मुठभेड़ के दौरान एक पशु चोर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी का भैंसा बरामद किया है।

थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने बताया कि 14 अक्टूबर की मध्यरात्रि पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मोड़ खुर्द के पास निर्माणाधीन हाईवे के समीप दो व्यक्ति चोरी के भैंसे के साथ मौजूद हैं।

सूचना पर बहसूमा पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण मेरठ ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ गंजा पुत्र इब्राहिम निवासी लक्खीपुरा इस्लामनगर, थाना लोहियानगर, मेरठ के रूप में हुई है। उसका साथी एहसान उर्फ हकला निवासी लोहियानगर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी का भैंसा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद भैंसा करीब तीन से चार दिन पहले थाना लोहियानगर क्षेत्र से चोरी किया गया था।

आरोपित पर दर्ज हैं 11 मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार इरशाद उर्फ गंजा के खिलाफ मेरठ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।

मध्यगंग नहर पर मिला युवती का नग्न शव

मवाना: नगर से कुछ दूरी पर हस्तिनापुर रोड पुल व मखदूमपुर रोड पुल के बीच बुधवार अपराह्न को एक नग्न शव बहता हुआ देखा। जब पुलिस पहुंची तो वह बहता हुआ कूड़ी की झाल पर पहुंचकर फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं चला।

थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रहमकुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव कई दिन पुराना था और कई हिस्सों से गल चुका था। जिसके चलते उसकी उम्र आदि का अंदाजा नहीं लगाया जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।