औद्योगिक क्षेत्र, शिक्षण संस्थान और मेट्रो-बस स्टेशनों को जोड़कर बनें नए रूट... पीएमा का मंडलायुक्त को प्रस्ताव
पीएमा और मिडफो ने मेरठ में औद्योगिक क्षेत्रों, शिक्षण संस्थानों और मेट्रो-बस स्टेशनों को जोड़ने के लिए मंडलायुक्त को दो ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
पीएमा ने मेरठ में दो नए बस रूट प्रस्तावित किए।
औद्योगिक क्षेत्रों, संस्था, मेट्रो स्टेशनों को जोड़ेंगे ये रूट।
हर 15 मिनट में बस सेवा से आर्थिक विकास होगा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। औद्योगिक क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने के लिए मिडफो और परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (पीएमा) ने बस सेवा को दो नए रूटों का मंडलायुक्त को प्रस्ताव भेजा है।
पहला रूट विश्वविद्यालय, तेजगढ़ी चौराहा से शुरू होकर, बिजली बंबाबाईपास से शाप्रिक्स माल, रिठानी, चंद्रा देवी गेट होते हुए उद्योग पुरम और गगोल रोड से पराग डेरी तक जाएगा। दूसरा रूट मोदीपुरम से बेगमपुल नमो भारत स्टेशन, विभिन्न मेट्रो स्टेशनों, रिठानी, उद्योग पुरम, परतापुर से मेरठ साउथ स्टेशन से यूटर्न लेकर मेरठ-रुड़की हाईवे, बागपत रोड होते हुए मोदीपुरम तक का रहेगा।
सुझाव दिया कि इन रूटों पर हर 15 मिनट में बस सेवा चले, ताकि यह रोजमर्रा के आवागमन का भरोसेमंद साधन बन सके। पीएमा अध्यक्ष निपुन जैन ने कहा कि बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी से उद्योगों को कुशल मानव संसाधन मिलेगा और शहर के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।
वहीं, मिडफो के पदाधिकारी रवि एलन ने कहा कि नमो भारत, मेट्रो, सिटी बस और औद्योगिक क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाला नेटवर्क सकारात्मक संदेश लेकर आएगा। दोनों संस्थाओं ने प्रशासन से इन रूटों का सर्वे व ट्रायल कराकर नियमित सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है।
