विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल एप से जांचा जाएगा प्रदूषण प्रमाण पत्र...तब मिलेगा पेट्रोल-डीजल, व्यवस्था आज से लागू

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 01 Oct 2026 05:45 AM (GMT+05:30)

आज से मेरठ में पेट्रोल पंपों पर बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले चार पहिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. आज से पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच अनिवार्य।

  2. मोबाइल एप से होगी वाहनों के प्रमाण पत्रों की वैधता की पुष्टि।

  3. बिना वैध प्रमाण पत्र के चार पहिया वाहनों को ईंधन नहीं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। आज से पेट्रोल पंपों पर सख्ती शुरू हो जाएगी। जिस चार पहिया वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होगा, उसे पेट्रोल व डीजल नहीं मिलेगा। पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी इसकी जांच मोबाइल एप से करेंगे। वाहन पोर्टल से मिलान के बाद ही प्रदूषण प्रमाण पत्र को वैध माना जाएगा।

वैसे तो एनसीआर में सभी पेट्रोल पंपों पर आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन सिर्फ 14 पंपों पर ही कैमरे लगाए गए। इसे देखते हुए मोबाइल एप अनिवार्य कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले में टीम निगरानी करेगी। सभी पंपों को इस निर्देश का पालन करना होगा। अधिकांश पंपों पर एप इंस्टाल करा दिए गए हैं।

आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
सभी पंपों पर एएनपीआर कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। पंप संचालकों ने उस शर्त में लगाने की सहमति जताई है जब इसके खर्च का भुगतान सरकार करे। जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया उप्र पेट्रोल पंप एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। गुरुवार को इसको लेकर सुनवाई होगी।