मेरठ में चाइनीज मांझे से कटी बाइक सवार दूधिया की गर्दन, गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती
मेरठ में बुढ़ाना गेट चौकी के पास प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से एक दूधिया की गर्दन कट गई, जिससे वह गंभीर ...और पढ़ें

जगदीश।
HighLights
मेरठ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से दूधिया की गर्दन कटी।
गंभीर रूप से घायल दूधिया को ईव्ज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
घायल दूधिया की तत्काल सर्जरी की गई, हालत स्थिर बताई जा रही है।
जागरण संवाददाता, मेरठ। बुढ़ाना गेट चौकी के निकट प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से बाइक सवार दूधिया की गर्दन कट गई l हादसे के बाद खून से लथपथ दूधिया बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा l राहगीरों ने घायल दूधिया को ईव्ज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर दूधिया का उपचार किया जा रहा है l
भावनपुर के गांव मेघपुर निवासी 40 वर्षीय जगदीश दूध का काम करता है l रोजाना की भांति रविवार सुबह वह दूध सप्लाई करने बुढ़ाना गेट आया था l करीब 10:30 बजे जब वह वापस अपने घर जाने को बाइक लेकर निकला तो अचानक हवा में लहरता हुआ प्रतिबंधित चाइनीज मांझा दूधिया की गर्दन पर आ गया l जब तक दूधिया कुछ समझ पता उसकी गर्दन कट चुकी थी l
राहगीरों ने तत्काल दूधिया को इव्ज हास्पिटल में भर्ती कराया l घटना की जानकारी मिलने पर दूधिया का बेटा भी हॉस्पिटल पहुंच गया l दूधिया के बेटे भानू ने बताया कि अभी उनके पिता की सर्जरी की जा रही है l इसके बाद हालत स्थिर बताई जा रही है l
