विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद किया ब्लैकमेल... दिल्ली की युवती ने प्रेमी के घर बोला धावा; आरोपित मेरठ पुलिस ने दबोचा

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 25 Aug 2026 04:01 PM (IST)

Meerut News: दिल्ली की एक युवती ने मेरठ निवासी नदीम पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

  2. आरोपित ने युवती के आपत्तिजनक फोटो भी किए वायरल।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली की एक युवती से समरगार्डन निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। फिर शादी से इन्कार कर दिया। उससे रुपये ऐंठ लिए ओर अब सोशल मीडिया पर उसके फोटो वायरल कर दिए। युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की।

दिल्ली की एक कालोनी निवासी युवती ने बताया कि समरगार्डन निवासी नदीम ने उसे इंस्टाग्राम पर प्रेमजाल में फंसाया। उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। उससे आरोपित ने 1.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। उसने शादी को कहा तो इन्कार कर दिया। उसका रिश्ता हुआ तो नदीम ने फोटो भेजकर उसे तुड़वा दिया। कुछ दिन पहले आरोपित ने उसके आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर डाल दिए।

नदीम के दोस्त उसे फोन कर परेशान कर रहे है। परेशान युवती सोमवार को नदीम के समर गार्डन स्थित आवास पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। उसने नदीम पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवती को समझाकर शांत किया।

यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के मकान में संचालित अवैध डेरी बंद, जलभराव के बाद मेरठ नगर निगम ने की कार्रवाई

लोहियानगर थाना पुलिस ने मामला लिसाड़ी गेट थाने का बताकर उसे वहां जाने को कहा। बाद में युवती थाना लिसाड़ी गेट पहुंची और नदीम के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपित नदीम को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में 1.35 लाख की रिश्वत लेते सहकारी डेरी संस्थान की प्राचार्या वंदना सिंह गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई