Move to Jagran APP

Meerut Lockdown Day 9: प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा का मेरठ दौरा, बोले-क्वारंटाइन लोगों को दें भोजन और अन्य सुविधाएं Meerut News

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने कहा है कि अस्पताल में क्वारंटाइन किए गए कोरोना के संदिग्ध मरीजों को समय से भोजन व अन्य सुविधाएं दी जाएं।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 12:43 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 12:43 PM (IST)
Meerut Lockdown Day 9: प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा का मेरठ दौरा, बोले-क्वारंटाइन लोगों को दें भोजन और अन्य सुविधाएं Meerut News
Meerut Lockdown Day 9: प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा का मेरठ दौरा, बोले-क्वारंटाइन लोगों को दें भोजन और अन्य सुविधाएं Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मुख्यमंत्री के दूत के रूप में मंगलवार शाम को मेरठ पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. रजनीश दुबे ने बुधवार सुबह कमिश्नरी सभागार में अफसरों के साथ बैठक करके कोरोना के नियंत्रण और उसके फैलाव को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में क्वारंटाइन किए गए कोरोना के संदिग्ध मरीजों को समय से भोजन व अन्य सुविधाएं दी जाएं ताकि वे क्वारंटाइन के पूरे समय अस्पताल में रहें। वहां से निकलने की न सोचें। घर में क्वारंटाइन करके रखे गए लोगों की सतत निगरानी की जाए जिससे उनके माध्यम से संक्रमण अन्य लोगों में न फैल सके।

loksabha election banner

घर पर सामान करें डिलीवर

प्रमुख सचिव ने बैठक में कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। लोग घर से न निकलें इसके लिए उनकी जरूरत की सभी सामग्री उन्हें घर पर ही डिलीवर करने का पुख्ता इंतजाम किया जाए। उन्हें समझाया जाए कि लॉकडाउन उन्हें सुरक्षित रखने के लिए ही किया गया है। सरकार की घोषणा के मुताबिक श्रमिकों और गरीबों को निश्शुल्क राशन वितरण सुनिश्चत कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही न हो। मरीजों से चिकित्सक और स्टाफ अच्छा व्यवहार करें। आमजन से उन्होंने स्वच्छता की अपील की। कहा कि लोग घर से बाहर न निकलें। शारीरिक दूरी का खयाल रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें।

इंतजाम को नाकाफी बताया

प्रमुख सचिव ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड तथा क्वारंटाइन के लिए अन्य स्थलों को भी चिन्हित करके रखा जाए। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भूख से परेशान लोगों के लिए किए जा रहे कम्युनिटी किचन के इंतजाम को नाकाफी बताया। इसकी संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में कमिश्नर अनीता सी मेश्रम और जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने प्रशासन के प्रयासों की जानकारी दी। एसएसपी अजय साहनी, नगर आयुक्त डा. अरविदं चौरसिया, प्राचार्य लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ डॉ. राजकुमार समेत तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

विमान में तकनीकी फाल्‍ट

रात में हेलीकाप्टर से मेरठ पहुंचे प्रमुख सचिव को लखनऊ वापस ले जाने के लिए परतापुर हवाई पट्टी पर विमान आया था। दोपहर बाद लगभग सवा बजे प्रमुख सचिव हवाई पट्टी पर पहुंच गए। अफसरों से विदा लेकर वे विमान में बैठ गए लेकिन विमान उड़ान नहीं भर सका। विमान में तकनीकी फाल्ट आ गया था। सूत्रों का कहना था कि विमान के पहिए में समस्या आई थी। दूसरा विमान मंगाया गया। इसके लिए प्रमुख सचिव को लंबा इंतजार करना पड़ा। दूसरा विमान प्रमुख सचिव को लेकर शाम पांच बजे तक उड़ान भर सका।

स्‍टेडियम में बनेगा कम्‍युनिटी किचन

प्रमुख सचिव चिकित्सा-शिक्षा के याद दिलाने के बाद ही सही, लेकिन जिला प्रशासन को सरकारी कम्युनिटी किचन की सुध आ ही गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में कम्युनिटी किचन बनाने का फैसला किया गया है। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं खाना बनाएंगी और साथ-साथ वे उसकी पैकिंग के लिए क्राकरी भी तैयार करेंगी। आपात स्थिति का सामना करने के लिए आइएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके डीएम ने उनके निजी चिकित्सकों और स्टॉफ के नाम, पते और जरुरी सूचनाएं मांगी हैं,ताकि उनकी मदद ली जा सके।

तीन से बनेगा 15 हजार लोगों का खाना

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि स्पोर्टस स्टेडियम में प्रशासन का कम्युनिटी किचन स्थापित होगा। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं 15 हजार लोगों के लिए खाना तैयार करेंगी। तहसीलों और कस्बों में यहीं से खाना आपूíत किया जाएगा। महिलाएं खाने के साथ यहीं पर क्राकरी बनाई जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बुधवार शाम को विकास भवन में एडीएम सिटी, एडीएम वित्त समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.