Move to Jagran APP

Meerut Lockdown Day 10: जमातियों का बनेगा डोजियर, पूरा रिकॉर्ड किया जाएगा दर्ज और होगी निगरानी Meerut News

Meerut Lockdown Day 10 लॉकडाउन के बाद भी जमात जारी थी। पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को 30 जमाती तलाशे हैं। अब जमातियों की संख्या 291 हो गई है।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 11:08 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 11:08 AM (IST)
Meerut Lockdown Day 10: जमातियों का बनेगा डोजियर, पूरा रिकॉर्ड किया जाएगा दर्ज और होगी निगरानी Meerut News
Meerut Lockdown Day 10: जमातियों का बनेगा डोजियर, पूरा रिकॉर्ड किया जाएगा दर्ज और होगी निगरानी Meerut News

मेरठ, जेएनएन। Meerut Lockdown Day 10 लॉकडाउन के बाद भी जमात जारी थी। पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को 30 जमाती तलाशे हैं। अब जमातियों की संख्या 291 हो गई है। सभी जमातियों का डोजियर तैयार किया जा रहा है। एक महीने तक उनकी निगरानी होगी। जमाती एक महीने में कहां-कहां गए और किस किस से मिले, इसका पूरा रिकार्ड दर्ज किया जाएगा। इन लोगों से मुलाकात करने वालों की भी निगरानी की जाएगी।

prime article banner

कई थाना क्षेत्रों में हुई तलाशी

दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात मरकज जलसे की घटना के बाद पूरे देश में जमातियों की तलाश की जा रही है। मेरठ में भी पिछले चार दिनों में तलाशे गए जमातियों की संख्या 291 पहुंच गई। गुरुवार को भी पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों से तीस जमाती तलाश लिए। पुलिस जांच में सामने आया कि तलाशे गए जमाती मेरठ में चार मरकज मस्जिदों शामिल हुए थे। एसएसपी के मुताबिक अभी करीब 50 जमातियों की तलाश है। 14 जमाती पंजाब गए थे। उनको वहीं पर रोकने की व्यवस्था की है। एसएसपी ने बताया कि सरधना में मिले सभी नौ विदेशी जमातियों को सुभारती विवि क्वारंटाइन किया गया। मवाना में मिले 10 विदेशियों और उनके तीन ट्रांसलेट कर्मियों को उनके साथ प्राथमिक स्कूल में क्वारंटाइन किया। परतापुर के काशी में मिले विदेशी को सभी जमातियों संग रखा है।

गंगानगर में मिला दंपती क्वारंटाइन

गंगानगर के आइ ब्लॉक में रहने वाले यासीन और पत्नी रसीदन भी जमात में गए थे। आसपास के लोगों ने उनकी जानकारी पुलिस को दी। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को गंगानगर में क्वारंटाइन कर दिया है। मवाना में मिले तीन ट्रांसलेटर जमातियों के साथ रहकर मदद करते थे। लिसाड़ी गेट में 15 जमाती मिले हैं। 10 जमाती देहली गेट क्षेत्र में ढूंढे गए हैं। सभी को क्वारंटाइन कर दिया है।

इनका कहना है

सभी जमातियों से अपील की गई है कि वह थाने पहुंचकर अपनी जानकारी दें। गुरुवार को भी 30 जमाती तलाश किए हैं। अब संख्या 291 हो गई है। 50 जमातियों की तलाश में पांच टीमें लगी हुई हैं।

- अजय साहनी, एसएसपी

नोटिस चस्पा किए गए क्वारंटाइन

एक मार्च के बाद गैर राज्यों से शहर वापस लौटे 255 लोगों को नगर निगम ने खोज निकाला है। इन लोगों के घरों में नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इन्हें 14 अप्रैल तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। यह सूची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सौप दी गई है। स्थानीय लोगों से भी निगरानी रखने को कहा गया है। नगर आयुक्त डॉ. अरविंद चौरसिया ने बताया कि कर विभाग की टीम को ऐसे लोगों को चिह्न्ति करने के लिए लगाया गया था। पार्षद और स्थानीय लोगों के माध्यम से ऐसे 255 लोगों को खोजा गया है। इनमें सात विदेशी पाए गए हैं, जबकि महाराष्ट्र से 25 लोग आए हैं। छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश से भी आए हुए लोग हैं। नगर निगम की टीम ने पूरे दिन इनके घरों में नोटिस चस्पा किए हैं। इसमें बकायदा उनका नाम,परिवार में सदस्यों की संख्या अंकित की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.