विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कचौड़ी के साथ मिलने वाली सब्जी में निकली 'मरी छिपकली', मेरठ में ग्राहक ने वीडियो बनाकर उठाए खाद्य सुरक्षा पर सवाल

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 17 Aug 2026 04:59 PM (GMT+05:30)

मेरठ में सब्जी में छिपकली मिलने का दावा करते हुए ग्राहक ने वीडियो वायरल किया है। दुकानदार ने वायरल वीडियो ...और पढ़ें

सब्जी में मरी पड़ी छिपकलीl वीडियो ग्रैब

सब्जी में मरी पड़ी छिपकलीl वीडियो ग्रैब 

HighLights

  1. कचौड़ी की सब्जी में छिपकली मिलने का ग्राहक का दावा।

  2. ग्राहक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

  3. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेड़ा की सरधना रोड स्थित गुप्ता स्वीट्स की दुकान पर कचौड़ी के साथ मिलने वाली सब्जी में छिपकली निकलने का एक ग्राहक ने दावा किया है। ग्राहक ने एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

कंकरखेड़ा क्षेत्र का निवासी ग्राहक एक युवक दुकान से कचौड़ी और सब्जी पैक कराकर घर ले गया था। खाना परोसने के दौरान उसकी नजर सब्जी में मरी पड़ी छिपकली पर गई। इसे देख वह हैरान रह गया। ग्राहक ने पूरे मामले का कुछ सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल  मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद ग्राहक सब्जी कचौड़ी लेकर वापस दुकान पर पहुंचा और दुकान स्वामी को छिपकली दिखाते हुए हंगामा किया।

जिस पर दुकानदार ने उसके 200 रुपये वापस सौंप दिए। यह वीडियो विजय हिंदुस्तानी 1239 की आइडी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित है। मामला सामने आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, इस प्रकरण में गुप्ता स्वीट्स के स्वामी समर्थ गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो पूरी तरह झूठा है।

घर जाकर कटौरी में सब्जी निकालने पर ग्राहक ने छिपकली होने की बात कही, जबकि दुकान पर भगोने से चमचे से सब्जी छोटी पालीथीन में भरी जाती है, ऐसे में छिपकली दुकान से होती तो थैली में सब्जी करने के दौरान ही दिखाई देती। कहा कि उनकी 50 वर्ष पुरानी दुकान है। दुकान पर ही हमारे स्वजन, दुकान के कारीगर भी खाना खाते हैं। यह सब ब्लैकमेल करने का नया तरीका है। ग्राहक के 200 रुपये वापस कर दिए हैं।

इन्होंने कहा

इस प्रकरण में हमारे पास न तो लिखित में सूचना है और न ही मौखिक। आपसे हमें जानकारी मिल रही है। सोमवार को दुकान पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
-रवि शर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी