मेरठ में लात मारते ही नीचे गिर गई 4 मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट... यहां के दफ्तरों में काम करते हैं 200 लोग
मेरठ के मंगलपांडे नगर में एक बिल्डिंग की लिफ्ट पहले बीच रास्ते में रुकी और फिर नीचे गिर गई। बिल्डिंग मालिक ने तकनीकी खराबी को हादसे का कारण बताया।

मेरठ के मंगलपांडे नगर में लिफ्ट गिरी।
HighLights
मंगलपांडे नगर में लिफ्ट बीच रास्ते रुकी, फिर नीचे गिरी।
बिल्डिंग मालिक ने लिफ्ट में तकनीकी खराबी बताई।
जागरण संवाददाता, मेरठ। मंगलपांडे नगर में बुधवार की दोपहर एक लिफ्ट पहले बीच रास्ते में रुकी और फिर अचानक से नीचे गिर गई। अच्छी बात यह थी कि लिफ्ट में कोई व्यक्ति नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
बिल्डिंग के मालिक गजेंद्र शर्मा ने बताया कि लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी आई गई थी, जिससे यह हादसा हुआ है। उन्होंने 128 स्क्वायर फीट में चार मंजिल यह बिल्डिंग वर्ष 2017 में बनाई थी। बिल्डिंग में करीब 20 कंपनियों के ऑफिस हैं। जिनमें करीब 200 के लगभग लोग काम करते हैं।
बुधवार को तीसरी मंजिल पर एक ऑफिस का चपरासी अमित नीचे आ रहा था। उसने लिफ्ट से आना सोचा। लिफ्ट का बटन दबाया तो लिफ्ट बीच में ही रुक गई जिसके बाद अमित ने लिफ्ट में लात मारी और वह नीचे गिर गई।
शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। गजेंद्र शर्मा भी पहुंच गए। बिल्डिंग चार मंजिल है। गजेंद्र शर्मा ने बताया कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आई है। इसे शाम तक ठीक करा लिया जाएगा। इस मामले में किसी भी विभाग को सूचना नहीं दी गई है।
जीने से आना जाना करते थे लोग, लिफ्ट पड़ी रहती थी खाली
यहां एक ऑफिस में काम करने वाले मनोज कुमार ने बताया कि इस लिफ्ट का प्रयोग बहुत ही कम किया जाता था। अधिकतर लोग जीने से ही आना जाना करते थे। काफी लोगों को तो इस लिफ्ट के बारे में पता भी नहीं था। यहां रोजाना अनेक लोग अपने काम से भी आते-जाते हैं।
फैक्ट्री का शेड गिरा, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
मेरठ : गढ़ रोड स्थित फूल झाडू बनाने वाली लक्ष्मी नारायण एंटरप्राइजेज में मंगलवार सुबह बारिश के एकाएक आए पानी से शेड गिर गया। लगभग 40 लाख रुपये की तैयार झाडू व अन्य सामान बह गया। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
फैक्ट्री मालिक ने बराबर में बने एक हास्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा, उनके यहां मिट्टी का बड़ा ढ़ेर लगाने से पानी का बहाव फैक्ट्री की ओर हो गया। इससे ही नुकसान हुआ है। थाना भावनपुर पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी गई है।
