Move to Jagran APP

संयुक्त व्यापार मंडल ने CM से मांगी व्यापारियों के लिए मदद, तीन माह के सभी टैक्‍स किए जाएं माफ

शकील अहमद चौहान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि व्यापारियों के तीन महीने के ब‍िल माफ क‍िए जाएं।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 06:25 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:25 PM (IST)
संयुक्त व्यापार मंडल ने CM से मांगी व्यापारियों के लिए मदद, तीन माह के सभी टैक्‍स किए जाएं माफ
संयुक्त व्यापार मंडल ने CM से मांगी व्यापारियों के लिए मदद, तीन माह के सभी टैक्‍स किए जाएं माफ

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने लॉक डाउन के दौरान व्यापार ना होने से परेशान व्यापारियों के लिए विभिन्न रियायत और मदद की मांग की। 

prime article banner

संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शकील अहमद चौहान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि लॉकडाउन के कारण तीन महीने से व्यापारी बेरोजगार है लिहाजा व्यापारियों के तीन महीने के विद्युत बिल माफ किए जाएं। व्यापारियों के बच्चों की तीन माह की स्कूल की फीस माफ की जाए। मंडी समिति में लीज की दुकान में व्यापार करने वाले व्यापारियों से तीन महीने कॉलेज रेंट माफ किया जाए। सभी निजी अस्पतालों का तीन महीने का विद्युत बिल माफ किया जाए तथा व्यापारियों के तीन माह के सभी प्रकार के टैक्स माफ किए जाएं। परिवहन विभाग द्वारा जारी सभी परम मित्रों की तीन महीने की अवधि बिना शुल्क बढ़ाई जाए तथा व्यापारियों के स्थाई पास बनाए जाएं। नगर निगम द्वारा वसूले जाने वाले टैक्स भी तीन महीने की अवधि के माफ किए जाएं। प्राधिकरण क्षेत्र में जो व्यापारियों की दुकानें हैं उनका तीन महीने का किराया माफ किया जाए सरकारी और सहकारी बैंकों में व्यापारी बंधुओं की तीन महीने की किस्त माफ करके इस अवधि का ब्याज भी ना लिया जाए। सभी यूजर चार्ज में तीन महीने की छूट दी जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.