नौकरी चाहिए तो ऑनलाइन आइए! मेरठ में रोजगार मेला 12 को, 15 से 35 हजार तक मिल सकता है वेतन
मेरठ में 12 सितंबर को सरधना के विनायक विद्यापीठ में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
मेरठ में 12 सितंबर को विशाल रोजगार मेले का आयोजन।
लगभग 10,000 रिक्त पदों पर होगी युवाओं की भर्ती।
चयनित युवाओं को 15,000 से 35,000 रुपये तक वेतन।
जागरण संवाददाता, मेरठ। युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर आ रहा है। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को अब विभिन्न कंपनियों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा सरधना में 12 सितंबर को विनायक विद्यापीठ डिग्री कालेज में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में लगभग 10 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित युवाओं को पद और योग्यता के अनुसार 15 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
रोजगार मेले में शैक्षिक योग्यता के आधार पर युवाओं के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध रहेंगे। आठवीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अनुसार, निजी क्षेत्र की कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
मेले में शामिल होने के लिए युवा रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।
