आइटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि अब 30 अक्टूबर, आनस्पाट पंजीकरण कर ले सकते हैं प्रवेश
राजकीय आइटीआई में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम तिथि अब 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
राजकीय आइटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि फिर बढ़ी।
अब 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं आनस्पाट पंजीकरण।
मेरठ। राजकीय आइटीआइ में प्रवेश के लिए तिथि फिर से बढ़ाई गई है, क्योंकि पूर्व में निर्धारित तिथि पर सीटें पूरी तरह भर नहीं पाई हैं।
जनपद के सभी राजकीय आइटीआइ में पंचम चरण के प्रवेश के लिए पूर्व में 19 अक्टूबर की तिथि तय की गई थी। उसमें वाक इन पद्धति पर प्रवेश किए गए थे, लेकिन जनपद की समस्त छह में से पांच राजकीय आइटीआइ में सीटें खाली रह गई हैं।
राजकीय आइटीआइ साकेत में ही 250 सीटें खाली हैं, जबकि समस्त आइटीआइ में यह आंकड़ा 700 से ज्यादा है। राजकीय आइटीआइ के मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अब प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण भी नहीं कराया है, वह भी आइटीआइ में पहुंचकर आन स्पाट पंजीकरण कर प्रवेश ले सकते हैं।
