मेरठ के निवेशकों को लुभा रही दुबई की रियल एस्टेट मार्केट, प्रापर्टी मेले में कारोबारियों ने तलाशीं संभावनाएं
मेरठ में आयोजित दुबई प्रॉपर्टी क्लीनिक मेले में 100 से अधिक निवेशकों ने दुबई रियल एस्टेट में रुचि दिखाई। निवेशकों ...और पढ़ें

गढ़ रोड स्थित होटल ब्राडवे में दुबई प्रॉपर्टी एक्सपो में प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी सीए राजीव गुप्ता लीगल एडवाइजर, साथ में फेमस यूटुबर शादाब जगाती। जागरण
HighLights
मेरठ में दुबई प्रॉपर्टी क्लीनिक मेले का आयोजन।
100 से अधिक निवेशकों ने दुबई में दिखाई रुचि।
दुबई में 12-14% तक वार्षिक किराये का रिटर्न।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर के निवेशकों को अब दुबई की रियल एस्टेट मार्केट लुभाने लगी है। गढ़ रोड स्थित होटल ब्राडवे में शनिवार को आयोजित दुबई प्रापर्टी क्लीनिक मेले में 100 से अधिक ग्राहक पहुंचे। किसी ने किराये से नियमित कमाई की संभावनाएं तलाशीं तो किसी ने भविष्य के निवेश के लिहाज से दुबई में संपत्ति खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। दुबई प्रापर्टी क्लीनिक नामक कंपनी द्वारा लगाए गए मेले में प्रापर्टी खरीदने के इच्छुक निवेशकों के साथ अलग-अलग तरह की संपत्तियों और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। ग्राहकों ने प्रापर्टी की कीमत, किराए से होने वाली आमदनी और निवेश के बाद संपत्ति के प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे। कंपनी के अधिकारियों ने निवेशकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कंपनी के लीगल एडवाइजर सीए राजीव गुप्ता ने बताया कि दुबई में प्रापर्टी खरीदने पर उसकी कीमत के मुकाबले सालाना 12 से 14 प्रतिशत तक किराये के रूप में रिटर्न मिलता है। भारतीय नागरिक दुबई के उन क्षेत्रों में संपत्ति खरीद सकते हैं, जहां विदेशी नागरिकों को स्वामित्व की अनुमति है। इन क्षेत्रों में फ्रीहोल्ड यानी पूर्ण स्वामित्व वाली प्रापर्टी भी खरीदी जा सकती है। ग्राहक का पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
संपत्ति की खरीद और स्वामित्व का पंजीकरण दुबई लैंड डिपार्टमेंट (डीएलडी) के रिकार्ड में होना जरूरी है, जो उनकी कंपनी दुबई प्रापर्टी क्लीनिक कराकर देती है। सामान्य प्रापर्टी बिक्री पंजीकरण में खरीदार और विक्रेता के लिए बिक्री मूल्य का दो-दो प्रतिशत शुल्क निर्धारित है। दिल्ली-एनसीआर में 5 करोड़ के बजट में 1,600 स्क्वायर फीट का फ्लैट एक बहुत ही प्रीमियम और लक्ज़री सेगमेंट की श्रेणी में आता है। दुबई में ऐसे ही फ्लैट का साइज 1600 स्क्वायर फीट की जगह 500 स्क्वायर फीट का होता है। एक व्यक्ति एक से अधिक फ्लैट ले सकता है। भुगतान आनलाइन होता है। दुबई में क्रेता या विक्रेता में से कोई भी रजिस्ट्री पर आने वाला खर्च दे सकता है। अभी तक एक भी फ्लैट नहीं हुआ है। कंपनी के अधिकारी ध्रुव झाम, शक्ति प्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
