विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: घर में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 6 लोगों की जलकर मौत

Published: Tue, 24 Feb 2026 04:40 AM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2026 07:57 AM (IST)

मेरठ के किदवई नगर में एक घर में भीषण आग लगने से तीन बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। जिले के एक घर में आग लगने से दो महिला और पांच बच्चे झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में अस्पताल में एक और मौत हो गई। अब मृतक संख्या बढ़कर छह हो गई है।

किदवई नगर में इकबाल अहमद का परिवार रहता है। सोमवार को परिवार के सभी लोग घर पर मौजूद थे। रात साढ़े नौ बजे घर में आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद परिवार के लोग बाहर निकल गए, लेकिन प्रथम फ्लोर पर मौजूद लोग फंस गए।

सीढ़ी से एक-एक कर निकाला

पुलिस व फायर ब्रिगेड ने फंसे परिवार के सात सदस्यों को निकालने के लिए मकान के पीछे की दीवार तोड़ी और सीढ़ी से एक-एक कर बाहर निकाला।

आग से बुरी तरह झुलसी हालत में सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- नमो भारत के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पार्किंग सुविधा शुरू, ऐप से मिलेगी रियल टाइम जानकारी