विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उधार दिए 50 लाख वापस नहीं मिले, सताता रहा अकेलापन; मेरठ में जिम संचालक ने ट्रेन से कटकर दी जान

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 22 Aug 2026 06:22 PM (GMT+05:30)

मेरठ में जिम संचालक राहुल चौधरी ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक रूप से परेशान था।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. रुपये वापस नहीं मिलने पर परेशान था राहुल

  2. लिव इन में रहने वाली युवती भी चली गई थी। 

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। मानसिक रूप से पीड़ित जिम संचालक ट्रेन की पटरी पर लेट गया, तभी वहां पहुंची गोल्डन टेंपल ट्रेन के पहिए उसके सिर के ऊपर से उतर गए। जीआरपी पुलिस ने पीड़ित स्वजन को सूचना दी। स्वजन ने शव की शिनाख्त की।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव पीड़ित स्वजन को सौंप दिया। नंगलाताशी के श्मशान घाट में शव का शनिवार शाम उसके चचेरे भाई और स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 345 सैनिक विहार निवासी करीब 35 वर्षीय राहुल चौधरी का जीवन उथल पुथल रहा है। राहुल का मामा नंगलाताशी निवासी योगेश ने बताया कि कई वर्ष पूर्व राहुल के पिता धर्मवीर सिंह और मां की मृत्यु हो चुकी थी। राहुल की देखभाल उसके चाचा कासमपुर निवासी तेजवीर, सैनिक विहार निवासी चाचा ओमवीर और बुआ शीला पत्नी राजेंद्र कर रहे थे।

बताया कि राहुल का सैनिक विहार में ही जिम है, जिसे वह संचालित करता था। वह अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहता था। शुक्रवार करीब सुबह 11:30 बजे राहुल घर से निकला और अपने कई दोस्तों से सैनिक विहार में मिलकर उनका हालचाल पूछा था। उसके बाद सैनिक विहार से एक ट्रैक्टर-ट्राली कंकरखेड़ा की ओर जा रहा था, राहुल ट्रैक्टर पर बैठकर वहां से चला गया।

उसके बाद किसी ने उसको वहां नहीं देखा। योगेश ने कहा कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे जीआरपी थाना पुलिस की काॅल राहुल के चचेरे भाई के मोबाइल पर गई, जिस पर उन्होंने ट्रेन से कटने की जानकारी दी। मगर, जब तक पुलिस ने शव मर्चरी पहुंचा दिया था।

स्वजन मर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त राहुल के रूप में की। नंगलाताशी के श्मशान घाट में राहुल के शव का अंतिम संस्कार उसके चचेरे भाई नवनीन ने स्वजन संग मिलकर किया।

50 लाख रुपये दोस्तों को उधार दिए, मगर किसको दिए, नहीं बताया

योगेश ने बताया कि राहुल के पास जमीन जायदाद की काफी संपत्ति है। राहुल ने अपने दोस्तों को करीब 50 लाख रुपये उधार दिए। वह रुपये वापस नहीं आए तो परेशान रहने लगा था। कई बार स्वजन ने भी कहा कि रुपये किसको दिए, उनको बता दे। मगर, उसने नाम नहीं बताए।

लिव इन में कुछ दिन रही थी युवती, फिर वापस नहीं आई

राहुल के चचेरे भाई नवनीत ने बताया कि वह अक्सर परेशान रहता था, लेकिन आत्महत्या का कदम उठाकर उसने ठीक नहीं किया, हम सभी परेशान हैं। कहा कि उसके पास कुछ महीने पूर्व लिव इन में यह युवती के साथ रहा था, मगर वह फिर चली गई थी। उसको लेकर भी वह परेशान था।