विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ को मिले 59 टीचर, लखनऊ में CM ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र 

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 23 Sep 2026 01:57 PM (IST)

सरकार ने मेरठ के माध्यमिक विद्यालयों के लिए 59 नए शिक्षक प्रदान किए हैं, जिनमें 38 एलटी ग्रेड और 21 ...और पढ़ें

लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शिक्षिका को नियुक्ति पत्र प्रदान करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ. शिक्षा विभाग

लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शिक्षिका को नियुक्ति पत्र प्रदान करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ. शिक्षा विभाग

HighLights

  1. माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति से बेहतर होगा शिक्षण

  2. 38 एलटी ग्रेड और 21 प्रवक्ताओं का चयन किया गया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए योगी सरकार की ओर से मेरठ को 59 नए शिक्षक प्रदान किए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की चयन प्रक्रिया में जिले से 38 एलटी ग्रेड शिक्षकों और 21 प्रवक्ताओं का चयन हुआ है।

मंगलवार को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मेरठ के चयनित अभ्यर्थियों ने भी समारोह में पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त किए गए।

जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में इनकी तैनाती होने के बाद अलग-अलग विषयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई को नियमित रखने में भी मदद मिलेगी। लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षक शामिल हुए।

शासन की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने-अपने जनपद के चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में मेरठ के चयनित अभ्यर्थी भी लखनऊ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें नियुक्ति संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे गए।

मेरठ के चयनित शिक्षकों में फरहा हाशमी, अंशिका वर्मा, पूनम अतरिश, स्वाति गौतम, मोनिका, ज्योति गौतम, नूपुर चौधरी, ज्योति, पुष्पेंद्र कुमार और आदेश शर्मा आदि शामिल रहे। विभाग के अनुसार नए शिक्षकों की नियुक्ति से माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी। इससे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- NCERT: छात्रों का इंतजार खत्म, मैथ को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने पर जोर देने वालीकक्षा 9 की ‘गणित मंजरी’ भाग-2 उपलब्ध

छात्राओं के लिए शुरू किया डिजिटल स्टूडेंट्स शिकायत पोर्टल

मेरठ: इस्माइल नेशनल महिला पीजी कालेज में मंगलवार को छात्राओं की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के प्रभावी निस्तारण के लिए महाविद्यालय में स्टूडेंट ग्रीवेंस एंड सपोर्ट पोर्टल की शुरुआत की गई। इस पोर्टल के जरिए छात्राएं शैक्षणिक, परीक्षा, पुस्तकालय और प्रशासनिक समस्याओं को घर बैठे आनलाइन दर्ज करा सकेंगी।

यह भी पढ़ें- CBSE Exams 2027: एग्जाम पैटर्न में बदलाव नहीं, पुराना नियम लागू; सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें 10वीं-12वीं के छात्र

शिकायत दर्ज होते ही छात्र को एक शिकायत संख्या मिलेगी, जिससे वह अपनी शिकायत की स्थिति देख सकती है।पोर्टल की सबसे बड़ी विशेषता गुमनाम शिकायत की सुविधा है। जिससे छात्र बिना किसी डर या संकोच के अपनी वास्तविक परेशानी कालेज प्रशासन के सामने रख सकेंगे। इसके अलावा, शिकायतों की सीधी निगरानी के लिए एक प्रिंसिपल डैशबोर्ड भी बनाया गया है। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था से शिकायतों का व्यवस्थित रिकार्ड रखने और पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी।