विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

500 करोड़ की GST चोरी से जुड़ा है पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे की फायरिंग का कनेक्शन

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 15 Sep 2026 05:35 PM (IST)

Meerut News: मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज और अदनान द्वारा असलम पहलवान पर की गई फायरिंग ...और पढ़ें

मेहराज, फिरोज और अदनानl

मेहराज, फिरोज और अदनानl

HighLights

  1. आगरा में हुई 500 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला।

  2. वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज कराया गया मुकदमा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा और अदनान द्वारा सलमान गिरोह के असलम पहलवान पर की गई फायरिंग का कनेक्शन 500 करोड़ की जीएसटी चोरी से जुड़ा है।

जीएसटी चोरी के आरोपित दिलशाद की जेल में सेटिंग कराने के लिए उसके भाई शहजाद ने मेहराज अली को दस लाख की रकम दी थी। यह रकम आगरा जेल में नहीं दी गई थी। असलम पहलवान ने इसी रकम को फिरोज, अदनान और मेहराज से वापस करने की बात कही थी।

असलम, शहजाद का ममेरा भाई है, इसलिए शहजाद ने रकम वसूली की जिम्मेदारी असलम को सौंपी थी। गत सोमवार की रात सराय बहलीम निवासी फिरोज कुरैशी और अदनान पिस्टल लेकर सलमान गिरोह के शूटर असलम पहलवान के घर पहुंचे थे।

वीडियो वायरल होने के बाद असलम की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने फायरिंग की धाराएं बढ़ाते हुए फिरोज को जेल भेज दिया, जबकि अदनान पकड़ से दूर है।

जांच में सामने आया कि फायरिंग का कनेक्शन 26 दिसंबर 2025 को आगरा में हुई 500 करोड़ की जीएसटी चोरी से जुड़ा है। जीएसटी चोरी के आठ आरोपितों में दिलशाद मलिक, निवासी न्यू इस्लाम नगर लोहिया नगर, मूल निवासी ओखलेना कल्यानपुर (मेरठ) आगरा जिला कारागार में बंद हैं।

दिलशाद की जेल में सेटिंग कराने के लिए उसके भाई शहजाद ने 2023 में बसपा के पूर्व महापौर प्रत्याशी हशमत के बेटे मेहराज अली से संपर्क किया। मेहराज की मौसी के बेटे राशिद ने जेल में सेटिंग कराने का भरोसा दिया।

फिरोज कुरैशी के साले शाहनवाज से भी राशिद की दोस्ती है। शहजाद ने दस लाख की रकम मेहराज और फिरोज की जमानत पर राशिद को दी लेकिन उक्त रकम जेल में न पहुंचने के कारण दिलशाद की सेटिंग नहीं हो सकी।

इसके बाद शहजाद ने रकम वापस मांगी, लेकिन सभी ने देने से इन्कार कर दिया। तब शहजाद ने अपने फुफेरे भाई असलम पहलवान को रकम निकलवाने का काम सौंपा। तय हुआ कि वसूली की रकम में से तीन लाख असलम के पास रहेंगे और सात साल शहजाद को मिलेंगे।

बताया जाता है कि गत सोमवार को फिरोज बेटी के लिए बरेली में रिश्ता देखकर लौटा था। तभी असलम पहलवान ने टिप्पणी कर दी। इसके बाद फिरोज, अदनान और एक अन्य साथी के साथ पिस्टल लेकर असलम के घर पहुंचा।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मेहराज के पिता हशमत को हिरासत में लिया। मेहराज और अदनान के घर पर पुलिस दबिश दे रही है। मेहराज का कहना है कि दस लाख की रकम सीधे राशिद को दी गई थी। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि फायरिंग की घटना की जांच की कराई जा रही है।