विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतिकर के बदले प्लाट देने का था वादा, पूरी न हुई किसानों की मांग... मेडा ने फिर दिया आश्वासन

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 15 Sep 2026 06:00 AM (IST)

मेरठ में वेदव्यासपुरी, लोहियानगर और गंगानगर के किसानों ने अतिरिक्त प्रतिकर की मांग को लेकर मेडा का घेराव किया। तीन ...और पढ़ें

मुआवजा न मिलने के विरोध में ट्रैक्टर लेकर एमडीए पहुंचे किसान। जागरण

मुआवजा न मिलने के विरोध में ट्रैक्टर लेकर एमडीए पहुंचे किसान। जागरण

HighLights

  1. किसानों ने अतिरिक्त प्रतिकर की मांग को लेकर मेडा का घेराव किया।

  2. 2015 में प्रतिकर के बदले प्लाट/चेक देने का फैसला हुआ था।

  3. अब 22 सितंबर को लखनऊ में शासन के अधिकारियों से वार्ता होगी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। अतिरिक्त प्रतिकर की मांग को लेकर वेदव्यासपुरी, लोहियानगर व गंगानगर के किसानों ने मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का घेराव किया। मुख्य द्वार से लेकर पार्किंग परिसर तक ट्रैक्टर-ट्राली खड़े कर दिए। तीन घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद किसानों और मेडा के बीच सहमति बनी। तय हुआ कि 22 सितंबर को किसानों का प्रतिनिधि मंडल लेकर मेडा वीसी लखनऊ जाएंगे। वहां शासन के अधिकारियों से किसानों की वार्ता कराएंगे।

दो-तीन पहले ही किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर धरना देकर घोषणा की थी कि सोमवार को मेडा का घेराव करेंगे। इन तीन आवासीय योजनाओं के किसान लंबे समय से अतिरिक्त प्रतिकर की मांग कर रहे हैं। 2015 में बोर्ड बैठक में एक निर्णय हुआ था जिसमें तय हुआ था कि अतिरिक्त प्रतिकर के बदले में कुछ किसानों को प्लाट दिया जाएगा और कुछ किसानों को चेक दिया जाएगा।

उसी के अंतर्गत 2019 में कुछ किसानों को चेक वितरित किया गया था लेकिन कुछ समय बाद कोरोना महामारी आने के कारण वितरण रोक दिया गया। उसके बाद मेडा ने बोर्ड के निर्णय को पर्याप्त न मानते हुए शासन से निर्देशन मांगा गया। तब से यह शासन के पास लंबित है। किसानों के ज्ञापन के आधार पर मेडा के स्तर से भी कई बार शासन को पत्र भेजा गया। अब उसी मांग को लेकर किसान फिर से आंदोलनरत हैं। जसवीर सिंह, धर्मी गुर्जर, जयवीर, सुभाष, नरेश आदि शामिल रहे।