मेरठ शहर में एक फरवरी से इन आठ रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, छात्र-छात्राओं को मिलेगा खास फायदा
Meerut News : मेरठ में एक फरवरी से शहरी सीमा में आठ नए रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। मेरठ सिटी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
50 इलेक्ट्रिक बसें अब सिर्फ शहर के भीतर चलेंगी।
16 बसें मेडिकल कालेज गढ़ रोड से सिवाया के लिए चलेंगी
जागरण संवाददाता, मेरठ। महानगर सिटी बसों का संचालन शहरी सीमा में एक फरवरी से होगा। आठ नए रूटों का निर्धारण किया है।
मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा मेरठ में 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। अभी तक बसें शहर के साथ सरधना, मवाना और किठौर जैसे कस्बा क्षेत्रों तक संचालित हो रही थी। लेकिन अब इनका संचालन केवल शहरी सीमा में होगा।
सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक बसों का संचालन होगा। न्यूनतम किराया 12 और अधिकतम 40 रुपये होगा। सबसे ज्यादा 16 बसें मेडिकल कालेज गढ़ रोड से सिवाया के लिए चलेंगी। वापसी में यह बसें सिवाया से दिल्ली देहरादून बाइपास होते हुए मेरठ साऊथ मेट्रो स्टेशन तक जाएंगी।
इस रूट पर कई स्कूल कालेज हैं। जिनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित होंगे। एमसीटीएसएल के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सचिन सक्सेना ने बताया कि एक फरवरी से शहरी क्षेत्र के आठ रूटों पर बसें चलेंगी। इसका अनुमोदन लखनऊ निदेशालय से हो गया है।
नए रूट और बसों की संख्या
- मेडिकल कालेज गढ़ रोड से सिटी स्टेशन 6 बसें
- बेगमपुल से भूड़बराल वाया रोहटा रोड होते हुए 8 बसें
- बेगमपुल से भूडबराल वाया मेट्रो प्लाजा 8 बसें
- मेडिकल कालेज गढ़ रोड से सिवाया टोल, सिवाया टोल से दिल्ली देहरादून बाइपास होते मेरठ साऊथ मेट्रो स्टेशन 16 बसें
- मेडिकल कालेज से कांशी गांव परतापुर के पास वाया बेगमपुल के माध्यम से 2 बसें
- बेगमपुल से रिठानी मेट्रो स्टेशन वाया एचआरएस चौक, शाप्रिक्स माल 6 बस
- बेगमपुल से गंगा सागर वाया साकेत चौपला, आइआइएमटी विश्वविद्यालय 2 बसें
- बेगमपुल से किल्ला रोड मेरठ कॉलेज, कमिश्नर कार्यालय , जेल चुंगी होते हुए 2 बसे
प्रमुख स्टापेज के बीच किराया
- मेडिकल से सिटी स्टेशन 25
- बेगमपुल से भूडबराल 35
- मेडिकल कालेज से सिवाय टोल 35
- सिवाया टोल मेरठ साऊथ मेट्रो स्टेशन 40
- मेडिकल से काशी टोल 40
- मेडिकल से रिठानी मेट्रो स्टेशन 35
