विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमाज के बाद सीएम-पीएम पर की थी अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार होते ही कहा-मुझसे गलती हो गई, सरकार में हो रहे अच्छे कार्य

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 30 May 2026 02:26 PM (IST)

मेरठ में ईदगाह पर नमाज के बाद प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अहसान को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

ईदगाह पर गुरुवार को नमाज के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करता अहसान। वीडियो ग्रैब

ईदगाह पर गुरुवार को नमाज के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करता अहसान। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. ईदगाह पर पीएम और सीएम पर की गई अभद्र टिप्पणी

  2. आरोपी अहसान गिरफ्तार, गलती स्वीकार की

  3. पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, मेरठ। ईदगाह पर गुरुवार को बकरीद की नमाज के बाद प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गईं। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद रेलवे रोड थाने में आरोपित अहसान और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

आरोपित अहसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने में पहुंचते ही आरोपित अहसान ने कहा, मुझसे गलती हो गई है, इसकी माफी चाहता हूं। साथ ही अहसान ने थाने में देश के सम्मानित पदों पर बैठे पदाधिकारियों के कार्य की सराहना भी की। बोला, सरकार में अच्छे कार्य हो रहे हैं।

ईदगाह पर नमाज के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। उसके बावजूद भी नमाज अदा करने के बाद देहलीगेट निवासी अहसान ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। उसने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपित अहसान ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। साथ ही देश के सम्मानित पदों में बैठे पदाधिकारियों को अशोभनीय टिप्पणी की है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।