Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, मेरठ पुलिस ने फाइल डीएम को भेजी

मेरठ पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर 11 में अकबर का आलीशान बंगला है। इसी के साथ तीन मकान फलावदा कस्बे में हैं। बहसूमा महलका नारनौल फलावदा और बदनौरा में खेती की जमीन है। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 15 दुकानें और तीन मकान भी हैं।

By Jagran NewsEdited By: Parveen VashishtaPublished: Thu, 06 Oct 2022 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 07:40 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, मेरठ पुलिस ने फाइल डीएम को भेजी
गोतस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, मेरठ पुलिस ने फाइल डीएम को भेजी

मेरठ, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित करने के बाद पुलिस ने जब्तीकरण की संस्तुति की है। डीएम का आदेश मिलने के बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

शास्त्रीनगर सेक्टर 11 में अकबर का आलीशान बंगला

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 11 में अकबर का आलीशान बंगला है। तीन मकान फलावदा कस्बे में हैं। 155 बीघा कृषि भूमि बहसूमा में है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा नारनौल, 20 बीघा मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है। लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी अकबर ने बना रखे हैं। समसपुर में 53 बीघे का आम का बाग है, जो तरुण मांगलिक से खरीदा था। इस बाग की कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

अन्‍य संपत्ति का पता किया जा रहा 

एसपी देहात ने बताया कि सभी संपत्ति की कीमत करीब 26 करोड़ रुपये है। उसके अलावा भी अकबर की संपत्ति का पता किया जा रहा है। फलावदा पुलिस ने अकबर बंजारा के भाई सलमान, यहीं के बाबू खां, पंजाब के रंजीत कुमार और इकबाल निवासी संभलहेड़ा मुजफ्फरनगर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

बांग्लादेश बार्डर पर भी फार्म हाउस

पुलिस के अनुसार असोम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर का फार्म हाउस है, जिसे गोकशी का अड्डा बना रखा था। फरवरी में अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को पुलिस कस्टडी में मेरठ से ले जाकर असोम में हमले के दौरान मार गिराया था, तभी से पुलिस उसकी संपत्ति की जांच कर रही है।

वांछित आरोपितों की कुर्की की तैयारी, पुलिस ने घरों पर चस्पा किए नोटिस

मेरठ। पुलिस ने जान लेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपितों के घरों की कुर्की की तैयारी करते हुए उनके घरों पर कुर्की उदघोषणा के नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई है। मऊखास पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि गत वर्ष गांव सिसौली में एक जानलेवा हमने के मामले में फरार चल रहे आरोपित धीरू पुत्र छोटे तथा राजू तोमर पुत्र राम प्रसाद के घरों की कुर्की करने के लिए पुलिस ने उनके घरों पर कुर्की उदघोषणा के नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराई है। इसके बावजूद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुए तो उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.