Move to Jagran APP

Meerut Coronavirus News Update: काबू से बाहर होता कोरोना, 365 नए केस, एक मरीज की मौत

Coronavirus News Update तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद भी कोरोना पर काबू नहीं पाया जा सक रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को 365 मरीजों में यह वायरस पाया गया है। मेरठ में 175 मरीजों को डिस्‍चार्ज कर दिया गया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 08:50 AM (IST)
Meerut Coronavirus News Update: काबू से बाहर होता कोरोना, 365 नए केस, एक मरीज की मौत
Coronavirus News Update मेरठ में 1022 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Coronavirus News कोरोनावायरस के कहर पर लगाम नहीं लग पा रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को 365 मरीजों में यह वायरस पाया गया है। मेरठ में शुक्रवार को कोरोना के 192 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को 6385 सैंपलों की जांच की गई थी। वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई। सीएमओ डाक्‍टर अखिलेश मोहन ने बताया कि शुक्रवार को 175 मरीजों को डिस्‍चार्ज कर दिया गया। अब तक 15849 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 2200 से ज्‍यादा सक्रिय मरीज हैं। 1022 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है।

loksabha election banner

बागपत में 14 केस

बागपत जिले में शुक्रवार को 14 पाजिटिव केस मिले हैं। सीएमओ डा. आरके टंडन ने बताया कि कोरोना से लोग संक्रमित होते जा रहे हैं। इसे लापरवाही कहें या कुछ ओर की जिले में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। कोविड-19 अस्पताल खेकड़ा और अग्रवाल मंडी टटीरी से 18 लोग ठीक होकर स्वजन के बीच पहुंच गए। संक्रमण के प्रकोप से बचने के लिए खुद का बचाव बेहद जरूरी है। शासन से जारी की गई गाइडलाइन का पालन हर हाल में करें, तो सुरक्षित रहेंगे। चेहरे पर मास्क लगाना और हाथों को साबुन से 30 सेकेंड तक लगातार धोने से बचाव होगा। एक सावधानी यह भी बरते की बाहर जाते समय मास्क तो हो ही इसके साथ चेहरे को बार-बार न छूए।

बिजनौर में 11 मरीज

बिजनौर जिले में शुक्रवार को 11 नए रोगी मिले हैं, जबकि आठ मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब जिले में मात्र 179 ही सक्रिय रोगी शेष हैं। कोरोना संकट बरकरार है। लगातार मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। जिले में शुक्रवार को 11 नए रोगी मिलने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 4075 हो गई है। आठ रोगी ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3838 हो गई है। अब तक जिले में 58 लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में 179 सक्रिय रोगी शेष हैं। जिलेभर से अब तक 239729 लोगों के सैम्पल जांच को भेज जा चुके हैं। सीएमओ कार्यालय को मिली रिपोर्ट के अनुसार 238775 लोगों की जांच हो चुकी है। इसमें से 234729 निगेटिव पाए गए हैं। अब केवल 954 लोगों को ही जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

बुलंदशहर में 19 नए मामले

बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को 19 कोरोना के नए केस मिले हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही 30 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5463 हो गई है। ठीक होने वाले मरीज 5090 हो गए हैं। अब तक 86 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 287 मरीज उपचाराधीन हैं।शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार बीबीनगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की मेरठ के मेडिकल कालेज में मौत हो गई है। इसके अलावा शहर के आवास विकास प्रथम और द्वितीय में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है।

मुजफ्फरनगर में 34 पाजिटिव

मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को 34 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि उपचार के बाद 67 मरीज स्वस्थ होकर हास्पिटल से घरों के लिए डिस्चार्ज कर दिये गए। स्वास्थ विभाग ने लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ विभाग कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। वीडियो व आडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को कोरोना के खतरों से सावधान किया जा रहा है। बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 34 कोरोना पाजीटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

सहारनपुर में 70 कोरोना संक्रमित

सहारनपुर जिले में इनदिनों कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 70 नए मरीज मिले हैं, जबकि 93 की स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। जनपद में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9 हजार को पार कर गया है। कोरोना मरीजों की संख्या 9030 हो गया है, इनमें से 7750 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं, अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1158 हो गई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में कोरोना के 70 नये मरीज मिले हैं। जबकि स्वस्थ होने के बाद 93 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि  जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 9030 हो गई है, जबकि ठीक होकर अपने घर जाने वालों की संख्या 7750 हो गई है। जनपद में कोरोना से अब तक 122 मौतें हुई हैं।

शामली में 25 लोगों में संक्रमण

शामली जिले में शुक्रवार को 25 कोरोना पाजिटिव मिले हैं और 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 3322 हो गई है और सक्रिय केस 123 हैं। शामली शहर में दयानंदनगर निवासी 15 वर्षीय किशोर, 35 वर्षीय महिला, रेलपार निवासी 45 वर्षीय महिला, बड़ीआल मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय वृद्धा, हलवाई अट्टा निवासी 19 वर्षीय किशोर संक्रमित मिले हैं। कांधला निवासी 15 वर्षीय किशोर, एलम निवासी 44 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, थानाभवन निवासी 40 वर्षीय महिला, भाज्जू निवासी 13 वर्षीय किशोर, बनत निवासी 15 वर्षीय किशोर, बंतीखेड़ा निवासी चार और नौ वर्षीय दो बच्चे, 13 वर्षीय किशोर, 29 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय वृद्ध, 30 वर्षीय युवक, कैराना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.