Move to Jagran APP

Meerut Coronavirus News: 54 नए मरीज मिले, संक्रमण से पांच की मौत, 315 को किया डिस्‍चार्ज

मेरठ में शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 8171 सैंपलों की जांच की गई जिसमें 54 में वायरस की पुष्टि हुई। 209 मरीज भर्ती कराए गए हैं जबकि 577 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। 1394 एक्टिव मरीज हैं। पांच मरीजों की मौत हुई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 07:53 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 07:53 AM (IST)
Meerut Coronavirus News: 54 नए मरीज मिले, संक्रमण से पांच की मौत, 315 को किया डिस्‍चार्ज
यह राहत की बात है कि कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या कम हो रही है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 8171 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 54 में वायरस की पुष्टि हुई। 209 मरीज भर्ती कराए गए हैं, जबकि 577 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। 1394 एक्टिव मरीज हैं। पांच मरीजों की मौत हुई है, वहीं ठीक होने के बाद 315 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

loksabha election banner

दो कोविड मरीज भर्ती

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सिर्फ दो कोविड मरीज भर्ती हुए, वहीं 11 को डिस्चार्ज किया गया। कोविड वार्ड में कुल 36 मरीज भर्ती हैं। किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। मेरठ के आसपास के जिलों में कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या में कमी आई है। गांवों में संक्रमित ग्रामीणों ने घर ही आइसोलेट होकर इस बीमारी को मात दी है।

मेरठ वालों को लगाया टीका, बाहरियों को वापस भेजा

18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण में शुक्रवार को भी सख्ती की गई। बाहर के लोगों द्वारा मेरठ पहुंचकर टीका लगवाने की शिकायतों के चलते नाम पता देखकर टीकाकरण किया गया। जिसमें मेरठ के निवासियों को टीका लगाया गया तथा बाहर के लोगों को वापस भेजा गया। 34 केंद्रों पर प्रथम डोज 6100 लोगों को दी जानी थी लेकिन सख्ती के चलते 4799 को ही लगी। वहीं बूस्टर डोज के लिए 2210 युवाओं को 10 केंद्रों पर स्लाट आवंटित किया गया था। जिसमें से 1987 को कोवैक्सीन की टीका लगाया गया।

शुक्रवार को टीकाकरण की स्थिति

कुल टीकाकरण: 13507

कोविशील्ड: 10240

कोवैक्सीन: 3267

18-44 आयु वर्ग

प्रथम डोज: 4799

कोविशील्ड: 3981, कोवैक्सीन: 818

बूस्टर डोज: 1987

सभी कोवैक्सीन

45 वर्ष से ऊपर: 6721

ग्रामीण क्षेत्र: 4975

शहरी क्षेत्र: 1746

पहली डोज: 6271

ग्रामीण क्षेत्र: 4776

शहरी क्षेत्र: 1495

बूस्टर डोज

ग्रामीण क्षेत्र: 199

शहरी क्षेत्र: 251 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.