Meerut Coronavirus News Update: भयावह स्तर को छू रहा मरीजों का आंकड़ा, कोरोना से दो की मौत, 423 नए पॉजिटिव
Coronavirus News कोरोना महामारी का कहर मेरठ और आसपास के जिलों में जारी है। शुक्रवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 423 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मेरठ, [जेएनएन]। Meerut Coronavirus News कोरोना महामारी का कहर मेरठ और आसपास के जिलों में जारी है। शुक्रवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 423 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में 98 नए केस मिलने से संख्या 3735 हो गई। बुलंदशहर में एक और कोरोना पीडि़त की मौत होने से मृतक संख्या 46 हो गई। 38 नए केस मिलने से संख्या 2174 हो गई।
आसपास के हालात
बिजनौर में भी एक कोरोना पीडि़त ने दम तोड़ दिया। यहां मृतक संख्या 21 हो गई। 29 नए केस मिलने से संख्या 1586 हो गई। सहारनपुर में 143 नए केस मिलने से संख्या 3377 हो गई। मुजफ्फरनगर में 55 नए केस मिलने से संख्या 1849 हो गई। शामली में 54 नए केस मिलने से संख्या 964 हो गई। बागपत में छह नए केस मिलने से संख्या 868 पहुंच गई है।
मेरठ में एक ही दिन में ही 98 नए केस
मेरठ जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा भयावह स्तर को छू गया। एक दिन में रिकार्ड 98 मरीज मिलने के बाद प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। शुक्रवार को 2791 सैंपल की जांच में 98 लोगों में वायरस मिला। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसमें सुभारती मेडिकल कालेज का एक डाक्टर भी शामिल है। मेडिकल कालेज का एक स्वीपर भी संक्रमित मिला है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जांच पर फोकस बढ़ाया गया है।
प्रतिदिन तीन हजार सैंपलों की जांच
रोजाना करीब तीन हजार सैंपल की जांच का प्रयास किया जा रहा है। 67 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 2862 लोग डिस्चार्ज कर घर भेजे जा चुके हैं। मेडिकल कालेज में पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हुई है। यहां पर आइसोलेशन वार्ड में 88 मरीज भर्ती हैं। इनमें 17 मरीज आइसीयू में हैं। एक मरीज वेंटीलेटर पर गंभीर है। 25 लोग आक्सीजन पर रखे गए हैं। मेरठ में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती हुई देखकर प्रदेश सरकार ने प्रमुख सचिव गुरुप्रसाद को बतौर नोडल अधिकारी भेजा है। वे शनिवार को मेरठ पहुंचकर जिला प्रशासन, मेडिकल कालेज एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मीटिंग करेंगे।