Meerut Coronavirus News Update: मेरठ और आसपास कोरोना से चार की मौत, 380 नए पॉजिटिव केस
Meerut Coronavirus News कोरोना का कहर मेरठ और आसपास के जिलों में जारी है। महामारी से चार लोगों की मौत हुई जबकि 380 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Coronavirus News कोरोना का कहर मेरठ और आसपास के जिलों में जारी है। गुरुवार को महामारी से चार लोगों की मौत हुई जबकि 380 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। यहां मृतक संख्या 117 हो गई। 78 नए केस मिलने से संख्या 3637 हो गई। सहारनपुर में एक और कोरोना पीडि़त की मौत होने से मृतक संख्या 48 हो गई। 131 नए केस मिलने से संख्या 3234 हो गई।
आसपास का यह हाल
बिजनौर में एक कोरोना पीडि़त की मौत होने से मृतक संख्या 20 हो गई। 44 नए केस मिलने से संख्या 1557 हो गई। बुलंदशहर में भी एक और कोरोना पीडि़त ने दम तोड़ दिया। यहां मृतक संख्या 45 हो गई। 24 नए केस मिलने से संख्या 2137 हो गई। मुजफ्फरनगर में 72 नए केस मिलने से संख्या 1794 हो गई। शामली में 23 नए केस मिलने से संख्या 910 हो गई। बागपत में आठ नए केस मिलने से संख्या 862 तक पहुंच गई है।
मेरठ में 2724 सैंपलों की जांच, वृद्ध की मौत
जनपद में कोरोना मीटर फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को हुई जांच में 78 नए पॉजिटिव मरीज मिले। जेल चुंगी निवासी 73 वर्षीय एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं, मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटे में छह मौत होने से प्रशासन की चिता बढ़ गई हैं। सीएमओ डॉ.राजकुमार ने बताया गुरुवार को 2724 मरीजों के सैंपल की जांच की गई। 79 सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 2795 मरीज ठीक हो घर लौट चुके हैं।
114 मरीज होम आइसोलेशन पर
सीएमओ ने बताया कि सात सौ से अधिक एक्टिव केस हैं। उधर, इसके अलावा 114 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। बताया गया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 1.55 लाख मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है, जिसमें 1.51 लाख मरीज निगेटिव पाए गए। वहीं, सीडीओ ईशा दुहन ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। जिसमें उन्होंने सभी पहलुओं का विश्लेषण किया।