Meerut Coronavirus Highlight: मेरठ में बिगडे हालात, कोरोना से डाक्टर समेत तीन की मौत, मेरठ और आसपास में रिकार्ड 278 नए मरीज
मेरठ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 100 के पार हो गया। इसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं मुजफ्फरनगर में कोरोना के आज 53 नए मामले आने से शहर में हड़कंप मच गया।
मेरठ, जेएनएन। आसपास और मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मेरठ में शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में तीन की मौत और 46 नए पॉजिटिव मिले। जिले में तीन की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि कंकडखेड़ा, सूपरटेक और जानी खुर्द के निवासी की मौत हुई है। इसमें से एक महिला और दो पूरूष हैं। सीएमओ ने बताया कि मिले संक्रमितों में व्यापारी, छात्र, इनकम टैक्स एडवोकेट, कैदी, दुकानदार, मजदूर आदि शामिल हैं। बताया कि आज 2631 सैंपलों की जांच की गई है। तीन की मौत से 98 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। आज केवल 26 लोगों की ही अस्पताल से छ़ट्टी मिली। यहां एक्टिव केस 309 हो गई है। जबकि अबतक कुल संख्या 2403 हो चुकी है।
सहारनपुर में एक की मौत 63 नए पॉजिटिव
जिले में मुख्यमंत्री आगमन से चंद घंटे पहले कोरोना से 22वीं मौत हो गई। यह व्यक्ति मंडी समिति रोड का रहने वाला था। इसके अलावा 63 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि स्वस्थ होने पर 15 की छुट्टी कर दी गई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1379 हो गई है जबकि एक्टिव केस 532 हो गई है।
मुजफ्फरनगर में 53 नए मामले बागपत में एक की मौत
मुजफ्फरनगर में कोरोना के आज 53 नए मामले आने से शहर में हड़कंप मच गया। तुरंत सभी को क्वारंटाइन करा दिया गया। साथ ही सभी को कोविड वार्ड में भर्ती करया जा रहा है। यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 970 हो गई है। वहीं बागपत में कोरोना से एक अधेड़ की मौत हो गई। साथ ही छह नए केस सामने आए। यहां मरने वालों की संख्या 12 जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 655 हो गई है।
बि में 67 नए मामले बुलंदशहर में एक की मौत
बिजनौर में 67 नए केस मिलने से संख्या 872 हो गई। साथ ही शामली में कोरोना के 19 नए मामले आने से यहां कुल संख्या 516 हो गई है। बुलंदशहर में कोरोना से एक की मौत हो गई है। यहां मृतक संख्या 36 हो गई है। जबकि 24 नए केस आने से यहां कुल संख्या 1514 हो चुकी है। मेरठ और आस पास में आज रिकार्ड 278 नए मामले मिले तो वहीं छह लोगों की जान चली गई।