ड्राइंग रूम का क्लासिक लुक, बाथरूम दिखना चाहिए लग्जरी और प्रीमियम...पेंट हो टाइल्सनुमा
त्योहारों के अवसर पर लोग अपने घरों को आकर्षक और लग्जरी लुक देना चाहते हैं, जिसमें ड्राइंग रूम का क्लासिक ...और पढ़ें

पक्षियों की आकृति वाला झूमर। जागरण
HighLights
ड्राइंग रूम में क्लासिक लुक और लग्जरी बाथरूम की मांग।
सोने की चमक वाले नल और स्पा जैसा प्रीमियम वाशरूम।
दीवारों पर टाइल्सनुमा पेंट और प्राचीन लुक वाली लाइटें ट्रेंड में।
जागरण संवाददाता, मेरठ। त्योहारों के अवसर पर अपने सपनों के घर को लोग अलग अंदाज में देखना चाहते हैं। लिविंग रूम के अलावा ड्राइंग रूम में क्लासिक लुक, तो डाइनिंग हाल और रसोई के साथ ही बाथरूम और वाशरूम का भी ऐसा चाहते हैं, जो न केवल आकर्षक हो, बल्कि लग्जरी होने के साथ आंखों को सुकून प्रदान करने वाला हो। इसीलिए क्लासिक लुक में इंटीरियर डेकोरेशन ज्यादा पसंद की जा रही है। सजावट के लिए घर के गेट पर लगने वाली लाइटों से लेकर झूमर और दीवार घड़ी में भी इसी का ध्यान रखा जा रहा है।
इन दिनों सजावट के सामान की खरीद के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। बच्चा पार्क के निकट फिरोजोबाद लाइट शोरूम पर लोग झूमर, लाइटें, घड़ी आदि खरीदने पहुंच रहे हैं। यहां झूमर वेस्टर्न कचहरी रोड पर गोयल बाथ पैलेस के यहां वाशरूम और बाथरूम के लिए कमोड, बाथ टब पसंद किए जा रहे हैं।
मकान के कमरों में कराए जाने वाले पेंट को टाइल्स और दीवारों के अनुसार मनपसंद लुक तैयार कराने के लिए एसएसपी आवास के निकट पीयूष कुमार के यहां लोग पहुंच रहे हैं। ड्राइंग रूम का क्लासिक लुक और लग्जरी बाथरूम खूब पसंद आ रहा है। ड्राइंग रूम में दीवारों के रंग के अनुसार इलेक्ट्रिक झूमर से लेकर गेट पर लगने वाली लाइटों, दीवार घड़ी और शोकेस में रखे जाने वाले उत्पादों में भी क्लासिक लुक पर ही फोकस है।
वाल पैनल पर विशेष कलाकृतियां पसंद की जा रही
वाशरूम में सोने की चमक वाले नल और शावर लग्जरी और माडर्न इंटीरियर का विकल्प हैं। यह वाशरूम को स्पा जैसा प्रीमियम लुक देते हैं। बाथरूम को भी लोग अलग अंदाज में देखना चाहते हैं, इसीलिए बाथ टब के साथ वाल पैनल पर विशेष कलाकृतियां पसंद की जा रही हैं। - अभिषेक गोयल, संचालक, गोयल बाथ पैलेस
लाइटों में प्राचीन लुक इस समय ट्रेंड में है
झूमर और दीवार घड़ी के साथ ही लाइटों में प्राचीन लुक इस समय ट्रेंड में है। लोग इन्हीं की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए अनेकों डिजाइन की लाइटें मंगाई गई हैं। - सुभाष दीक्षित, संचालक, फिरोजाबाद लाइट्स
सबसे ज्यादा क्लासिकल लुक पसंद किया जा रहा
घर के प्रत्येक कोने और दीवारों को आकर्षक बनाने में सबसे ज्यादा क्लासिकल लुक पसंद किया जा रहा है, जिसमें माड्युलिंग, कार्विंग, बिडिंग और थीम बेस्ड वर्क होता है। ड्राइंग रूम और लिविंग रूम को ऐसा बनाना चाहते हैं, जो सदाबहार लगे। दीवारों के रंग और डेकोरेशन में आफ व्हाइट, ग्रे के अलावा एलिवेशन में डार्क रंग का समावेशन किया जा रहा है। - इंजीनियर दिवांग गुप्ता, संचालक, डिजाइनोएरा
मेटल और लकड़ी के बने उत्पाद भी खूब पसंद किए जा रहे
इंटीरियर डेकोरेशन के लिए लोग ऐसे उत्पाद ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो टिकाऊ भी हो। मैटल और लकड़ी के बने उत्पाद भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। - अंजू जैन, संचालिका, बेड एंड बियोन्ड स्टोर, साकेत
