सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सब पर भारी पड़ा मेरठ का मुक्का
34वीं प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 250 मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। रविवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे फाइनल मुकाबले में मेरठ छात्रावास के करन कुशवाहा का मुक्का सब पर भारी पड़ा। करन को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब मिला।
मेरठ । 34वीं प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 250 मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। रविवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे फाइनल मुकाबले में मेरठ छात्रावास के करन कुशवाहा का मुक्का सब पर भारी पड़ा। करन को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब मिला।
14 मार्च से चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, झांसी, देवीपाटन, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, आजमगढ़, सहारनपुर, बस्ती, वाराणसी, गाजीपुर, झांसी और मेरठ छात्रावास के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के सचिव प्रो. अनिल मिश्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, पवन भार्गव, सत्यप्रकाश राघव, अजय त्यागी, रिचपाल सिंह, शशिकांत शर्मा, लक्ष्यराज त्यागी, जयप्रकाश यादव, बॉक्सिंग कोच भूपेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, ललित पंत, वैशाली सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अरुण शर्मा, विरेंद्र त्रिपाठी, संजीव दीक्षित, संजय गुप्ता, संजीव कटियार, निशार खान आदि निर्णायक रहे।
किस भार वर्ग में कौन बना विजेता
भार वर्ग (किग्रा में) प्रथम - द्वितीय -
63-66 रेवंत दुबे (लखनऊ) पृथ्वीराज चौहान (कानपुर)
44-46 करण कुशवाहा (मेरठ हॉस्टल) शुभम रावत (मेरठ)
46-48 सर्वेश पटेल (प्रयागराज) संदीप सोनकर (मेरठ)
48-50 ऋषभ शर्मा (आगरा) प्रदीप यादव (मिर्जापुर)
50-52 आकाश पुंडीर (सहारनपुर) अनुभव तिवारी (आगरा)
52- 54 योगेश लोधी (आगरा) सुमित धनराज (झांसी हॉस्टल)
54-57 संदीप (लखनऊ) सौरभ कुशवाहा (बाराबंकी)
57-60 सिद्धार्थ (मेरठ) गौरव यादव (आगरा)
60-63 अजीत पांडे (मिर्जापुर) रतनदीप शर्मा (आगरा)
63-66 केशव शर्मा (हॉस्टल झांसी) धर्मवीर सिंह (कानपुर)
66-70 कृष्णा सिंह (प्रयागराज) सचिन यादव (बाराबंकी)
70- 75 श्याम मोहन सिंह (मुरादाबाद) कुलवंत (अलीगढ़)
80 से ऊपर अंकित चपराना (मेरठ) साहिल कुरैशी (आगरा)
40-42 सुमित राठौर (आगरा) अंकित पाल (प्रयागराज)
42-44 अभिनव तोमर (मेरठ) आर्यन सिंह (मिर्जापुर)
44- 46 पीयूष तोमर (मेरठ) अर्जुन चौहान (गोरखपुर)
46-48 देव प्रताप सिंह (कानपुर) अभिषेक (झांसी)
48-50 आशुतोष सिंह (वाराणसी) अभिषेक पटेल (गोरखपुर)
36-38 आनंद खान (आगरा) प्रिंस (सहारनपुर)
40-42 कृष्णा प्रजापति (आगरा) गौरव पटेल (मिर्जापुर)
---
ये भी हुए पुरस्कृत
प्रतियोगिता में 30 से 40 किग्रा भार वर्ग में कई खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें सहारनपुर के आदित्य, गोरखपुर के आलोक प्रजापति, सत्यम दुबे, वाराणसी के यश कुमार यादव, गोरखपुर से आकाश प्रजापति, वाराणसी से जिशान खान, प्रयागराज से आकाश पाल, अतुल पाल, गुलफाम गोरखपुर, समीर झांसी, सूर्यांश मेरठ प्रथम रहे।