विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टावर की लिफ्ट खराब होने पर अंदर फंसा रह गया बालक, आपातकालीन घंटी बजाई तो दौड़े सुरक्षाकर्मी

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 25 Oct 2026 01:26 PM (IST)

मेरठ के जलवायु टावर में एक छह साल का बच्चा लिफ्ट खराब होने के कारण 20 मिनट तक फंसा रहा। ...और पढ़ें

जलवायु टावर में लिफ्ट में फंसने वाला बालक अर्जुन सिंह। सौ. स्वजन

जलवायु टावर में लिफ्ट में फंसने वाला बालक अर्जुन सिंह। सौ. स्वजन

HighLights

  1. मेरठ के जलवायु टावर में लिफ्ट खराब हो गई थी।

  2. छह साल का बच्चा 20 मिनट तक फंसा रहा।

  3. लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर के जलवायु टावर में शनिवार शाम लिफ्ट खराब होने से छह साल का बालक अंदर फंस गया। 20 मिनट तक वह लिफ्ट में फंसा रहा। उसने लिफ्ट के अंदर लगी आपातकालीन घंटी बजाई तो आसपास के लोगों को पता चला। लोगों ने 20 मिनट प्रयास के बाद लिफ्ट खोलकर उसे बाहर निकाला। जलवायु टावर के फ्लैट नंबर-305 निवासी देवराज सिंह का छह साल का बेटा अर्जुन सिंह शनिवार शाम छह बजे पहली मंजिल से तीसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुआ।

उधर,  दौरान अचानक लिफ्ट बंद हो गई और अर्जुन लिफ्ट के अंदर ही फंस गया। काफी देर तक लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुलने पर उसने अंदर लगी घंटी बजाई तो आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और सिक्योरिटी कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद अर्जुन के पिता देवराज व पड़ोसी पवन तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों और सिक्योरिटी कर्मियों के 20 मिनट के प्रयास के बाद लिफ्ट का दरवाजा खुला तो अर्जुन को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकलने के बाद भी काफी देर तक अर्जुन घबराया हुआ दिखा। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड से नाराजगी जताई।