विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान के माता-पिता ने बेटी से तोड़ा नाता, बोले- अदालत की सजा मंजूर

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:07 PM (IST)

सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी के माता-पिता ने बेटी से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने अदालत को पत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुस्कान के माता-पिता ने बेटी से संबंध विच्छेद किया।

  2. उन्होंने अदालत को पत्र लिखकर सजा स्वीकारने की बात कही।

  3. मुस्कान के कृत्यों से परिवार को सामाजिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी और सौतेली मां कविता रस्तोगी के पत्र ने अहम भूमिका निभाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता ने मुस्कान के माता-पिता की तरफ से दिए गए पत्र को भी आधार बनाकर दोनों मुजरिमों को फांसी दिलाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि मुस्कान की वजह से उनके पूरे परिवार को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

हालात यह हो गए, कि परिवार घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। यहां तक बताया गया कि मुस्कान के पिता का मकान खरीदने के लिए भी खरीदार नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि मुस्कान और साहिला का कृत्य पूरे परिवार के लिए भी सही नहीं है। सौरभ हत्याकांड 30 सितंबर को जिला जज की अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया था।

14 अक्टूबर को अदालत में सजा के बिंदु पर सुनवाई निर्धारित है। इसी बीच मुस्कान के माता-पिता की ओर से सामने आए इस प्रार्थना पत्र ने मामले को एक नया भावनात्मक पहलू दिया है।

जिला जज के नाम लिखा था पत्र
निवेदन है कि प्रमोद कुमार रस्तोगी पुत्र राम प्रकाश रस्तौगी निवासी 1490/1 ब्रह्मपुरी का निवासी हूँ, मेरी बेटी मुस्कान रस्तोगी की शादी सौरभ राजपूत के साथ हुई थी, जिसका मेरी बेटी मुस्कान ने सौरभ की निर्मम दी थी, जो वर्तमान में जेल बंदर है। मैं लिखकर देता हूं मेरी बेटी मुस्कान को जो न्यालाय सजा देगी- हम पति और पत्नी दोनों को मान्य होगा। हमारा मुस्कान कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें- फांसी की सजा सुनते ही मुस्कान ने दी बेटियों की दुहाई, जज से बोली- रहम कीजिए; साहिल रहा गुमसुम