विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के ब्लू ड्रम केस में कब क्या हुआ? 2015 से 30 सितंबर 2026 तक 'इश्क, धोखा, मर्डर और कोर्ट के फैसले की पूरी टाइमलाइन

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 01 Oct 2026 01:50 PM (IST)

Saurabh Rajput murder Case: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में साहिल और मुस्कान को 30 सितंबर 2026 को दोषी ठहराया ...और पढ़ें

सौरभ का शव इसी ड्रम में डालकर सीमेंट से जमाया गया था। जागरण आर्काइव,  इंसेट में मुस्कान व साहिल के फाइल फोटो

सौरभ का शव इसी ड्रम में डालकर सीमेंट से जमाया गया था। जागरण आर्काइव, इंसेट में मुस्कान व साहिल के फाइल फोटो

HighLights

  1. सौरभ राजपूत हत्याकांड में साहिल और मुस्कान दोषी करार।

  2. शव को नीले ड्रम में सीमेंट से दफनाया गया था।

जागरण संवाददाता, मेरठ। तीस सितबंर 2026 को सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने साहिल और मुस्कान को दोषी करार दिया। पैरवी के लिए उनके परिवार की ओर से कोई आगे नहीं आया। जेल से लेकर अदालत तक दोनों की कानूनी लड़ाई में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी लगभग न के बराबर रही।

दोनों की ओर से पैरवी के लिए उनके अनुरोध पर सरकार की तरफ से अधिवक्ता रेखा जैन को नियुक्त किया गया था। उन्होंने अदालत में दोनों का पक्ष रखा और बचाव की पैरवी की। हालांकि अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने साहिल और मुस्कान को दोषी करार दिया।

2015 में शुरू मुस्कान और सौरभ की प्रेम कहानी ऐसे सजा तक पहुंची

  • 2015 में मुस्कान और सौरभ की मुलाकात हुई, जो प्यार में बदल गई।
  • 2016 में परिवार की रजामंदी पर मुस्कान और सौरभ ने शादी कर ली।
  • 2019 में मुस्कान ने बेटी पीहू को जन्म दिया, जो नाना प्रमोद रस्तोगी के पास रहती है।
  • 2019 में ही मुस्कान की सहपाठी साहिल से मुलाकात हुई और प्यार हो गया।
  • 2021 में सौरभ को मुस्कान और साहिल के अनैतिक संबंध की जानकारी हुई।
  • 2021 को ही सौरभ ने मुस्कान से अलग रहने के लिए तलाक की अर्जी लगा दी।
  • 2023 में सौरभ काम के लिए लंदन चला गया, जो 24 फरवरी 2025 को लौटा।
  • 2024 नवंबर में मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की पटकथा तैयार की।
  • 25 फरवरी 2025 को मुस्कान के जन्मदिन पर भी सौरभ की हत्या की कोशिश की।
  • 3 मार्च 2025 की रात को चाकू से हमला कर सौरभ की बेरहमी से हत्या की।
  • 4 मार्च 2025 को शव ड्रम में डालकर सीमेंट से जमाया और शाम को हिमाचल गए।
  • 17 मार्च को लौटने के बाद सौरभ का शव ठिकाने लगाने का प्रयास किया।
  • 18 मार्च काे मुस्कान ने अपनी मां कविता रस्तोगी को हत्या की जानकारी दी।
  • 19 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  • यह भी पढ़ें- सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार; अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से की फांसी की मांग

कोर्ट में 16 महीने का घटनाक्रम

  • 12 मई 2025- पुलिस ने करीब 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें 34 गवाहों का जिक्र था, 22 की हुई गवाही।
  • 17 जून 2025- मुस्कान और साहिल पर हत्या और सबूत मिटाने के आरोप तय हुए। ट्रायल शुरू हुआ।
  • 4 जुलाई 2025- सौरभ के भाई बबलू की कोर्ट में गवाही दी।
  • 10 जुलाई से नवंबर 2025- परिवार, पुलिस, डाक्टर, चाकू और ड्रम बेचने वाले समेत कई गवाहों के बयान दर्ज हुए।
  • 19 दिसंबर 2025- कोर्ट में नीला ड्रम और ट्राली बैग बतौर सबूत पेश किए गए।
  • 21 अप्रैल 2026- कोर्ट ने मुस्कान और साहिल से आरोपों को लेकर 32-32 सवाल किए। दोनों ने आरोपों से इनकार किया।
  • 22 मई 2026- मामले में अंतिम बहस शुरू हुई। अभियोजन ने 22 गवाहों के बयानों का हवाला दिया।
  • 21 अगस्त 2026- मुस्कान और साहिल के वकीलों ने कोर्ट में अंतिम बहस शुरू की।
  • 17 सितंबर 2026- अभियोजन और बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हुई।
  • 30 सितंबर 2026- कोर्ट ने मुस्कान और साहिल दोषी करार दिया।